hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

इनरव्हील क्लब का विशेष आयोजन – “Timeless Story of Saree”

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

इनरव्हील क्लब का विशेष आयोजन – “Timeless Story of Saree”इनरव्हील क्लब द्वारा 3 अक्टूबर को Komal’s Sweet Home पर “Timeless Story of Saree” विषय पर एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पारंपरिक परिधान ‘साड़ी’ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक यात्रा को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सदस्यों के स्वागत व फोटोग्राफी सत्र से हुई। इसके बाद कार्यक्रम निदेशक द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत नृत्य ने वातावरण में ऊर्जा भर दी। तत्पश्चात् PDC जागृति दोशी ने “The Story of Saree” विषय पर अपने विचार साझा किए और

  • साड़ी के महत्व व उसके निरंतर बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला।मनोरंजन का रंग जमाने के लिए विभिन्न फन गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद डॉ. रूपा मित्तल ने “Menopause is not a Pause” विषय पर एक जागरूकता सत्र संचालित किया, जिसमें महिलाओं के जीवन के इस महत्वपूर्ण चरण से जुड़ी उपयोगी जानकारियाँ साझा की गईं।कार्यक्रम को और रोचक बनाने के लिए हाउज़ी खेल का आयोजन हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का समापन स्वादिष्ट स्नैक्स और सौहार्दपूर्ण फेलोशिप के साथ हुआ।इस सफल कार्यक्रम के संचालन में क्लब अध्यक्ष सुधा अग्रवाल, सचिव नेहा लाठ, कोषाध्यक्ष ज्योति गोयल, तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स कोमल अग्रवाल एवं मीनल अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी श्रुति अग्रवाल द्वारा प्रदान की गई

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

हांथ में कांवड़, मन में छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और समृद्धि की भावना के साथ पंडरिया विधायक ने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर पदयात्रा के लिए किया प्रस्थान

hindmedianews

छ:ग: की संस्कृति,पंरम्परा की अनुपम छटा बिखेर, रासेयो शिविर का दर्री में हुआ समापन

Chunesh Sahu

हनुमान जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से पूरे होंगे विकास कार्य : पुष्पेंद्र चंद्राकर* *धान संग्रह केंद्र धोबनपुरी में हमाल संघ फव आयोजित हुई हनुमान जयंती कार्यक्रम*

Chunesh Sahu

जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे में चल रही एयर एनसीसी का फ्लाइंग ट्रेनिंग

aakashbanjare

ग्राम कारीमाटी: महामाया मंदिर मार्ग होगा सीसी रोड से चमकदार, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ़्तार

Sakshi Bansod

*78 आंगनबाड़ियों के कायाकल्प के लिए 76:84 लाख रुपये स्वीकृत* *जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर और जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर के प्रयासों से संवरेगी नौनिहालों की पाठशाला*

Chunesh Sahu