hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

राजमहल कॉलोनी कवर्धा वार्ड नंबर 10 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा। जनसंघ के प्रणेता, भारतीय राजनीति के महान दार्शनिक और अंत्योदय के सूत्रधार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर रविवार को राजमहल कॉलोनी कवर्धा वार्ड नंबर 10 में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दिल धूप से पूजा-अर्चना की गई और उन्हें स्मरण करते हुए उनके विचारों को जनमानस तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष भाजपा कोमल चंद जायसवाल, वार्ड पार्षद बिहारी धुर्वे, बूथ प्रभारी राजेंद्र सलूजा, सतीश जायसवाल एवं अजय जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का जो सपना देखा था, वही वास्तविक राष्ट्र निर्माण की नींव है। उनके “एकात्म मानववाद” और “अंत्योदय” के सिद्धांत आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं।

बूथ अध्यक्ष कोमल चंद जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सदैव जनसेवा को ही राजनीति का मूल उद्देश्य बताया। वहीं पार्षद बिहारी धुर्वे ने कहा कि आज के समय में उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज के कमजोर तबकों तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बूथ प्रभारी राजेंद्र सलूजा ने कहा कि उपाध्याय जी का जीवन सादगी और सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने समाज को जो विचारधारा दी, वही आज की राजनीति को नैतिक और मूल्यपरक बनाने में सहायक है। सतीश जायसवाल और अजय जांगड़े ने भी उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद किया और कहा कि उनके विचार राष्ट्र को नई दिशा देने वाले हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के हित में काम करते रहेंगे।

संबंधित पोस्ट

ग्राम गागरा में कविता बाबर ने आलु बीज का वितरण किया 

Chunesh Sahu

हिसार से संत रामपाल जी महाराज रिहा 11 साल 4 महीने बाद जेल से बाहर, सतलोक आश्रम के लिए हुए रवाना 

Sakshi Bansod

*कलेक्टर बलरामपुर के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन धान खरीदी केंद्र बरती कला में किसानों को किसी प्रकार का कोई सुविधा नहीं कराया जा रहा मुहाया*

Chunesh Sahu

*ग्राम घोघोपुरी मे राजीव मितान युवा क्लब  का हुआ गठन….* *सर्वसम्मति से बिरेन्द्र साहू चुना गया अध्यक्ष….*

Chunesh Sahu

अमरकंटक में आस्था और विश्वास का विशाल संगम, विधायक भावना बोहरा द्वारा काँवड़ यात्रियों की सेवा के चौथे वर्ष 30000 से अधिक कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए की गई निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था

hindmedianews

राष्ट्रीय सेमीनार में शोध पत्र प्रस्तुत कर शिवकुमार बंजारे हुए सम्मानित

hindmedianews