hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कर्रेझर में नवनिर्मित भव्य महतारी सदन का किया वर्चुअल लोकार्पण 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

समाचार

मुख्यमंत्री ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कर्रेझर में नवनिर्मित भव्य महतारी सदन का किया वर्चुअल लोकार्पण 

 

शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री भोजराज नाग एवं अन्य अतिथियों ने मौके पर उपस्थित होकर केन्द्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की भूरी-भूरी सराहना की 

 

शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने महिलाओं के सर्वांगीण उन्नति के लिए केन्द्र व राज्य सरकार के प्रतिबद्धता का किया उल्लेख

बालोद, 23 सितम्बर 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जिले के गुरूर विकासखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर स्थित ग्राम कर्रेझर के प्रसिद्ध देवस्थल राजाराव पठार में नवनिर्मित भव्य महतारी सदन का लोकार्पण कर जिले व अंचल की महिलाओं को महत्वपूर्ण सौगात दी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने आज धमतरी जिले के ग्राम करेली बड़ी में आयोजित महतारी सदन लोकार्पण समारोह के अवसर पर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में कुल 51 महतारी सदनों का वर्चुअल लोकार्पण कर राज्य के महिलाओं को रचनात्मक कार्यों को अमलीजामा पहनाने हेतु बैठक, चिंतन-मनन करने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों के संचालन हेतु सर्वसुविधा युक्त महतारी सदन की सौगात दी है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग सहित अन्य अतिथियों ने ग्राम कर्रेझर में आज आयोजित महतारी सदन के लोकार्पण समारोह में उपस्थित होकर केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। समारोह में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री यशवंत जैन एवं श्री चेमन देशमुख सहित पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम श्री आरके सोनकर एवं बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाएं तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत में महिलाओं को स्वालंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने के अलावा सामयिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी व महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कुल 30 लाख रुपये की लागत से भव्य एवं बेहतरीन महतारी सदन का निर्माण किया गया है। इस नवनिर्मित महतारी सदन में 01 कार्यालय कक्ष, 01 बैठक कक्ष, 01 रसोई कक्ष तथा दुकान के लिए 01 अतिरिक्त कमरा के अलावा महिला एवं पुरूष प्रसाधनों का भी निर्माण किया गया है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के स्कूली शिक्षा, ग्राम उद्योग एवं विधि, विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कर्रेझर के पावन धरा में राजाराव बाबा को सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर हमारे मुख्यमंत्री के द्वारा नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राष्ट्र, समाज, परिवार एवं व्यक्ति के निर्माण में मातृ शक्ति के योगदानों को रेखांकित कर उन्हें सम्मानित एवं आभार जताने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने राज्य की बागडोर संभालने के पश्चात सर्वप्रथम राज्य के माताओं और बहनों के खाते में 01-01 हजार रूपये डालने का कार्य किया है। इसके अलावा हमारे देश केे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश के प्रत्येक महिलाओं को लखपति बनाने का अभिनव कार्य भी किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा समाज एवं परिवार के निर्माण में महिलाओं के योगदान एवं उसकी वास्तविक जरूरतों को समझते हुए राज्य के महिलाओं को महतारी सदन की सौगात दी जा रही है। जिससे कि उनके विचार मंथन तथा सकारात्मक कार्यों के समुचित क्रियान्वयन हेतु उचित जगह मिल सके। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए परम सौभाग्य है कि ाक्ति और भक्ति के पर्व नवरात्रि के अवसर पर ग्राम कर्रेझर सहित प्रदेश के कुल 51 स्थानों पर आज नवनिर्मित महतारी सदनों का लोकार्पण किया जा रहा है। श्री यादव ने बताया कि वर्तमान में मंत्री श्री यादव ने कहा कि ग्राम कर्रेझर सहित बालोद जिले को कुल 06 महतारी सदनों की सौगात मिलने वाली है। समारोह में शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री भोजराज नाग सहित अन्य अतिथियों के द्वारा फीता काटकर महतारी सदन के इस नवनिर्मित भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि श्री यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता अभियान एवं साफ-सफाई के पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर सांसद श्री भोजराज नाग ने ग्राम पंचायत कर्रेझर के महिलाओं को महतारी सदन की सौगात मिलने पर कर्रेझर सहित संपूर्ण बालोद जिलेवासियों एवं मातृशक्तियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री नाग ने देश के महिलाओं को सशक्त आत्मनिर्भर बनाने के अलावा भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जा रहे निरंतर सार्थक प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में महिलाओं की भूमिका एवं योगदान को भली-भाँति समझते हुए महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण उन्नति हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का निराकरण, पर्यावरण सुरक्षा तथा जल संरक्षण एवं संस्कृति एवं मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह सभी कार्य महिलाओं के भागीदारी के बिना संभव नही है। इस अवसर पर अतिथियों ने नवनिर्मित महतारी सदन का अवलोकन कर इसकी भूरी-भूरी सराहना की। समारोह में बिहान के महिलाओं के द्वारा जिले में चलाए जा रहे जल जतन अभियान के संबंध में नुक्कड़-नाटक की भी प्रस्तुति भी दी गई। समारोह में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल में मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री भोजराज नाग एवं अतिथियों के द्वारा पौधरोपण भी किया गया।

हिन्द मिडिया रिपोर्टर याद राम साहू मो, 9009338660

 

2.जिला जनसम्पर्क कार्यालय बालोद

छत्तीसगढ़ शासन 

समाचार

शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज गंगा मैय्या झलमला, सियादेवी एवं कंकालिन माता की पूजा-अर्चना कर जिले एवं प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना की

बालोद जिले के प्रवास के दौरान प्रमुख अधिष्ठात्री देवियों का दर्शन कर मंदिर परिसरों के विकास कार्यों को पूरा कराने का दिया आश्वासन

बालोद, 23 सितम्बर 2025

प्रदेश के स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि, विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज बालोद जिले प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम झलमला स्थित माँ गंगा मैय्या मंदिर, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी मंदिर एवं ग्राम कंकालिन में कंकालिन मंदिर में पूजा-अर्चना कर बालोद जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सुख, समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने जिले के प्रमुख तीनों अधिष्ठात्री देवियों का दर्शन करने के उपरांत मंदिर समिति के सदस्यों के साथ भी बैठक की। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के मांग पर मंदिर परिसर में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों को पूरा करने हेतु राशि स्वीकृति करने का आश्वासन भी दिया। इसके अंतर्गत उन्होंने ग्राम कंकालिन में कंकालिन मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार तथा डोम शेड निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने कंकालिन मंदिर परिसर में सुमधुर छत्तीसगढ़ी पंडवानी गायन का श्रवण भी किया। इसके पश्चात् मंत्री श्री यादव अतिथियों के साथ सियादेवी मंदिर पहुँचकर मां सियादेवी का विधिवत पूजा-अर्चना किया। इस दौरान उन्हांेंने मंदिर परिसर में सियादेवी मंदिर परिसर के सदस्यों के साथ बैठक भी की। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं आम जनता के सुविधा हेतु निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। मंत्री श्री यादव ग्राम झलमला स्थित गंगा मैया मंदिर पहुँचकर गंगा मैया का पूजा-अर्चना कर उनसे आशीर्वाद लिया। गंगा मैया मंदिर पहुँचने पर मंत्री श्री यादव का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने गंगा मैया मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर मंदिर परिसर में सुविधाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा की और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री यशवंत जैन, श्री चेमन देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव, जनपद अध्यक्ष श्री सरस्वती टेमरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 

 

CGTV याद राम साहू मो 9009338660

 

 

कल डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोबा (बुंदेली)में नवरात्रि दीप प्रज्वलन में शामिल हुई और गुण्डरदेही विधानसभा के ग्राम बोरगाहन, कलंगपुर में माता मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई

तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर

         अध्यक्ष

ज़िला पंचायत बालोद

 

हिन्द मिडिया रिपोर्टर याद राम साहू

संबंधित पोस्ट

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

Sakshi Bansod

BREAKING…. *अधेड़ ने की रुद्री बैराज में कूदकर आत्महत्या….* कारण अज्ञात…..

Chunesh Sahu

आज गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम झींका से कांवड़ यात्रा के लिए बहुत बड़ी संख्या में शिव भक्तगण लेकर कावड़ लेकर कमरौद के काली मंदिर के लिए प्रस्थान किया

Chunesh Sahu

वन विभाग ने की भेड़ बकरी चरवाहों पर कार्यवाही, विभाग द्वारा कराए गए गुणवत्ता हीन निर्माण कार्यों पर नही ध्यान

hindmedianews

सरकार की नाकामी सभी क्षेत्रों में,भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया

hindmedianews

 *शिक्षक पालक बैठक भोथली विद्यालय में संपन्न हुआ*      *परीक्षा परिणाम से उत्पन्न हुए तनाव निराशा को पालक व शिक्षक समन्वय से हल करें- डॉ. प्रिया कंवर*

Chunesh Sahu