hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*किसान विपणन सहकारी समिति मर्यादित गुण्डरदेही में 43 वे आम सभा का हुआ आयोजन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

दिनांक 08 /09 /2025 को किसान सहकारी विपणन समिति मर्यादित गुण्डरदेही के 43 वे वार्षिक साधारण आम सभा का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन और अध्यक्षता प्राधिकृत अधिकारी विजय कुमार सिंह एवं प्रबंधक सोमेंद्र साहू ने की। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुल्हारे पूर्व उपाध्यक्ष ने किया। इस आम सभा में वर्ष 2024 – 25 के वित्तीय पत्र का अनुमोदन वर्ष 24 – 25 के संस्था द्वारा किए गए व्यवसाय एवं लाभ हानि पत्रक समस्त सदस्यों को पढ़कर सुनाया गया वर्ष 2024- 25 में किए गए व्यवसाय में शुद्ध लाभ 1033596 हुआ वर्ष 25 की स्थिति में संस्था का संचित लाभ 37 लाख 14374 रुपए हैं इस वर्ष में किए गए समस्त लाभ हानि के मद व्यय का अनुमोदन किया गया वर्ष 2024 – 25 का स्वीकृत बजट के कमी आधिक्य का अनुमोदन किया गया वर्ष 2025- 26 में अनुमानित प्रस्तावित बजट का अनुमोदन किया गया वर्ष 2025 – 26 के लेखा पुस्तकों का अंकेक्षण सहकारिता विभाग से करने का प्रस्ताव अनुमोदन किया गया
प्रबंधक सोमेंद्र साहू ने बताया कि
1.किसान सहकारी विपणन समिति में 363 सदस्य हैं जिसमें व्यक्तिगत 341 सदस्य सेवा सहकारी समितियां 21 सदस्य राज्य शासन से एक सदस्य है
2.संस्था के पास 31 मार्च 2025 की स्थिति में 250 उचित मूल्य की दुकान है जिसमें दो शहरी क्षेत्र में संचालित है एवं संस्था का स्वयं का एक व्यावसायिक परिसर है जिसमें 6 दुकान है जिसे किराए पर आवंटित किया गया है यही संस्था का मुख्य आय का स्रोत हैl
3.संस्था के वित्तीय स्थिति संस्थान निरंतर विगत 10 वर्ष से निरंतर लाभ की ओर अग्रसर है संस्था के पास अपनी स्वयं की पूंजी के रूप में एक करोड़ 16 लाख रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट है जिसे संस्था को प्रतिवर्ष 7 लाख रुपए का ब्याज प्राप्त हो रहा है।किसान विपणन सहकारी समिति के सदस्यों को बोनस के तौर पर उपहार दिया गया ।
मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहां की मार्केटिंग सोसायटी के बाउंड्री वॉल के लिए शासन से राशि स्वीकृत कराएंगे मार्केटिंग सोसायटी की साइड में 10 दुकानों का निर्माण कराएंगे ऑफिस एवं मीटिंग हॉल बनाने के लिए व्यवसायिक प्रयोजन हेतु शासन को पत्र भेज कर राशि स्वीकृत कराएंगे। साथ ही जैन जी ने बताया कि मार्केटिंग सोसाइटी में 2025 – 26 में 15 लाख रुपए शुद्ध लाभ का अनुमानित बजट पारित किया गया।
तुकाराम चंद्राकर सरफुद्दीन खान पलटू राम निषाद ने अपने सुझाव रखे। इस आम सभा की बैठक में में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर, दिलीप कुल्हारे पूर्व उपाध्यक्ष मोहन जैन ,वीरेंद्र साहू , रोशन अमृत ,मदन साहू, रवि त्रिपाठी, राजेंद्र जैन, देव कुमार साहू, हरदेव सार्वा ,बिसाहू चंद्राकर ,किशन पांडे ,प्रताप जैन बीसे लाल साहू सियाराम सोनकर, चैतराम सोनकर पलटू निषाद ,नेतराम सिन्हा एवं किसान सहकारी विपणन समिति मर्यादित गुण्डरदेही के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा
मो – 7771845128
7389867471

संबंधित पोस्ट

**नगरी: आदि कर्मयोगी अभियान के तहत क्लस्टर लेवल प्रशिक्षण का शुभारंभ**

Chunesh Sahu

ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Sakshi Bansod

*प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) के साथ 02 आरोपी हुए गिरफ्तार*। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध धारा 21 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार*

Chunesh Sahu

खाद्य मंत्री ने किया स्वेच्छानुदान राशि का चेक वितरण

hindmedianews

विधानसभा पंडरिया:पंडरिया में धांधली की बू,निर्माण कार्यों में स्थल से सूचना पटल की छुपा छुपाई,पारदर्शिता पर रोक की कोशिश 

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बच्चों के साथ किया भोजन

hindmedianews