hindmedianews
Breaking News
अन्य

*शिक्षक का योगदान जीवन में सदा स्मरणीय है : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर* *वेद कम्प्यूटर एजुकेशन सोसायटी में हुआ शिक्षक दिवस समारोह*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

प्रांतीय पदाधिकारी के बर्खास्तगी की विरोध में जिले के सभी NHM कर्मचारियो ने CMHO को सौंपा सामूहिक इस्तीफा *

*बालोद :* छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण/सविलियन, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार तेज हो रहा है।

 

आज एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल का 18 वा दिन था कल के प्रशासन के द्वारा दमनकारी फरमान जिसमें प्रांतीय पदाधिकारी के बर्खास्तगी की गई जिसमें बालोद जिले के डोंडी लोहारा ब्लॉक के बीपीएम दिनेश चन्द्र खर्कवाल का बर्खास्तगी का आदेश जारी हुआ। इसके बाद भी कर्मचारियों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं सभी लगभग 500 एनएचएम कर्मचारियों के द्वारा सीएमएचओ बालोद सहित पूरे राज्य भर के समस्त एनएचएम कर्मचारियों द्वारा सामूहिक इस्तीफा दिया गया।

कर्मचारियों द्वारा कहा गया कि शासन के दमनकारी नीति से कर्मचारियों को कोई भय नहीं है।

 

हमारी मांग जायज है सरकार ने अपने घोषणा पत्र मोदी की गारंटी में वादा किया था कि 100 दिन में कमेटी का गठन कर कर्मचारियों की समस्या का निराकरण कर नियमित किया जाएगा परंतु 20 माह से अधिक का समय गुजर गया जिस पर सरकार द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया इतने समय में संघ द्वारा 160 से अधिक ज्ञापन सभी जिलों में कलेक्टर के माध्यम से पार्टी के जिला अध्यक्ष और सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों के माध्यम से शासन को ज्ञापन भिजवाया गया परंतु शासन के कान में जू तक नहीं रेंगी।

 

इधर सांसद विजय बघेल के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा भी NHM कर्मचारियों की मांग जायज बताते हुए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता और जरूरत पड़ने से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से भी बात करने की बात कही।

 

 

आज हड़ताल में जिला अध्यक्ष श्री खिलेश साहू, उपाध्यक्ष प्रेम , संरक्षक दिनेश खर्कवाल, मीडिया प्रभारी चंदन गिरी सदस्य डॉ दीप्ति साहू, भूपेश देवांगन, तोषण खरे , डॉ अरविंद मिश्रा,डॉ सादिया बानो, डॉ हुमा कुरैशी , देवानंद, आशीष पंथी, युवराज सिन्हा, खेमेश्वर साहू, सुभाष, डॉ पुष्पांकांत नागवंशी,चंद्रिका,किशोर, हेमंत साहू, छबीली, दोष, हेमंत साहू, टेम्नेंद्र सारथी,रोहित चतुर्वेदानी,राजू ,अनीता साहू, सीता ,सचिन , आराधना ,झरना, मुकेश, दीपिका,गुलशन ,पीनेश, प्रेम प्रकाश ,राकेश, पुखराज,रविकांत, रेणुका पिस्दा ,ईश्वर दास सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

प्रदेशभर के 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हैं,

 

हड़ताल से प्रभावित सेवा

शासकीय अस्पतालों में संस्थागत प्रसव,

पैथोलॉजी जाँच (खून, पेशाब, ट्रू-नाट, सीबीनाट), टीबी, कुष्ठ, मलेरिया जांच, ओपीडी, नवजात शिशु देखभाल, स्कूल आंगनबाड़ी स्वास्थ्य परीक्षण , पोषण पुनर्वास केंद्र बंद हो गया है।

एनसीडी स्क्रीनिंग, वृद्ध स्वास्थ्य परीक्षण

और आपातकालीन सेवाएं

सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्र में हो रही है क्यों कि वहा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हड़ताल पर है जिससे आयुष्मान आरोग्य मंदिर का ओ पी डी पूर्ण रूप से बंद है।

 

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी मांगों पर लिखित आदेश जारी नहीं होते, तब तक यह अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

*शिक्षक का योगदान जीवन में सदा स्मरणीय है : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*

 

*वेद कम्प्यूटर एजुकेशन सोसायटी में हुआ शिक्षक दिवस समारोह*

 

    *गुंडरदेही :-* देश के द्वितीय राष्ट्रपति भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मजयंती पर आयोजित किए जाने वाले शिक्षक दिवस पर गुंडरदेही मुखर्जी भवन चैनगंज में देव कम्प्यूटर एजुकेशन सोसायटी द्वारा शिक्षक दिवस एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, अध्यक्षता डॉ. लीना साहू जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, डॉ मौसमी यादव पशु चिकित्सा शतक शल्यज्ञ, सेवानिवृत्त शिक्षक जेआर साहू,कवि गजपति राम साहू आदि शामिल हुए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज में गुरु स्वरूप होते हैं, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहता है। उन्होंने देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन वृत्त का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षक का स्वरूप दीपक की तरह होता है जो अपने ज्ञान, परिश्रम और संस्कारों से विद्यार्थियों के जीवन को आलोकित करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल युग में भी शिक्षक का स्थान सर्वोपरि है और शिक्षक जितना उत्कृष्ट कार्य करेंगे, समाज को उतने ही बेहतर विद्यार्थी मिलेंगे। शिक्षा ही एक छात्र को भविष्य के सपने सजोने का अवसर देता है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया व अन्य प्रस्तुति भी दी गई। सभी अतिथियों ने शिक्षकों का सम्मान कर इस गरिमामयी कार्यक्रम की शोभा बधाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

             हिरदे सिन्हा 

     

मो – 7771845128

      73प898 67471

संबंधित पोस्ट

धरना स्थगित, पर संघर्ष जारी: तीन माह में आदेशों के पालन की कसौटी

Chunesh Sahu

अशोक टोण्डे साहित्य साधक सम्मान से हुए अलंकृत

rakeshbhaskar

*देश का छठा राज्य बना छत्तीसगढ़* *मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने सूचना आयोग के ऑनलाईन पोर्टल का किया लोकार्पण* *सूचना का अधिकार प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेही बनाता है*

Chunesh Sahu

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ* *सहकारिता से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- मंत्री श्री केदार कश्यप*

Chunesh Sahu

चारामा मचान्दुर को हराकर देवरी बालोद की टीम रही विजेता, शानदार दसवां वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम,चिटौद में हुआ आयोजन,

Chunesh Sahu

विद्याभूषण ठाकुर जन सेवा फाउंडेशन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर के जन्म सती के अवसर पर डोंगरगांव में स्थित विद्याभूषण ठाकुर

Chunesh Sahu