hindmedianews
Breaking News
अन्य

ग्राम पिनकापार में गुरु बालकदास जयंती धूमधाम से सम्पन्न, युवा समाजसेवी कोमल संभाकर हुए शामिल 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

ग्राम पिनकापार में गुरु बालकदास जयंती धूमधाम से सम्पन्न, युवा समाजसेवी कोमल संभाकर हुए शामिल 

धमतरी । ग्राम पिनकापार में सतनामी समाज के महापुरुष गुरु बालकदास जी की जयंती बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों सहित आसपास के अंचल से समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी के समाजसेवी एवं सतनामी समाज प्रदेश युवा प्रमुख कोमल संभाकर उपस्थित रहे।

जयंती अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में 300 से अधिक पंथी कलाकारों ने एक साथ मनमोहक प्रस्तुति देकर गुरु परंपरा का गौरव बढ़ाया। इस सामूहिक पंथी नृत्य ने पूरे वातावरण को भक्तिभाव और उत्साह से सराबोर कर दिया। कोमल संभाकर ने कहा कि गुरु बालकदास जी ने समाज को समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश दिया था। आज उनकी जयंती हमें उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देती है। युवाओं को चाहिए कि वे गुरुजनों के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता को आगे बढ़ाएँ। पंथी जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी पहचान और विरासत हैं, इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी समाजजनों ने गुरु बालकदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हेमेश जांगड़े, अजीत महिपाल, राकेश बंजारे, सोहन बंजारे, नरेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

संबंधित पोस्ट

सोनल जैन मामले में भाजपा युवा नेता रुद्र प्रकाश साहू ने भूपेश बघेल सरकार से किया कार्यवाही की मांग… बघेल के राज में बेटियाँ नहीं है सुरक्षित…. रुद्र प्रकाश साहू…

Chunesh Sahu

प्रतीक साहू ने कांग्रेस समर्थकों के साथ कुरूद विधानसभा से पेश की विधायक की दावेदारी

Chunesh Sahu

निदान’ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्री चुन्नीलाल साहू पहुंचे दिव्यांगजनों की मदद करना पुण्य का काम-सांसद श्री साहू

Chunesh Sahu

अकलाडोंगरी में “आदि कर्मयोगी” अभियान का क्लस्टर स्तरीय उन्मुखिकरण कार्यक्रम सम्पन्न

Chunesh Sahu

*सांसद भोजराज नाग ने जिला प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार, कहा- “जनता को गुमराह न करें अधिकारी”*

Chunesh Sahu

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

Admin