
धमतरी में उर्वरक कालाबाजारी पर कलेक्टर की सख्ती, कई दुकानों पर कार्रवाई
कृषि विभाग की छापेमार कार्यवाही, लाइसेंस निलंबन से नोटिस तक सख्त कदम”
धमतरी 12 अगस्त 2025- जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और अधिक दाम पर बिक्री रोकने के लिए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर उप संचालक कृषि के नेतृत्व में विशेष निरीक्षण दल का गठन किया गया है। यह दल सहकारी एवं निजी संस्थानों में लगातार छापेमारी कर रहा है और अनियमितता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई के साथ चेतावनी भी दे रहा है।
निरीक्षण दल द्वारा विकासखण्ड धमतरी के शिवम ट्रेडर्स, सांकरा में अनियमितता मिलने पर उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया, जबकि शिवम ट्रेडर्स, कंडेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। विकासखण्ड कुरूद के लक्ष्मी ट्रेडर्स, भुसरेंगा में कालातीत कीटनाशक दवाइयों का भंडारण पाए जाने पर उनका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसी तरह अजीत कृषि केंद्र, दरबा को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

जिले के सभी विकासखण्डों में बीज, उर्वरक और कीटनाशी निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो सतत निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान स्वयं उपस्थित रहकर किसानों को उर्वरक का वितरण कराया जा रहा है। थोक विक्रेताओं को खुदरा विक्रेताओं को जारी की गई उर्वरक की मात्रा की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे डीएपी के स्थान पर वैकल्पिक उर्वरक का उपयोग करें, केवल शासन द्वारा अधिसूचित दर पर ही खरीदारी करें और बिल अवश्य प्राप्त करें। उर्वरकों की गुणवत्ता या किसी प्रकार की अनियमितता / कालाबाजारी या अधिक दर पर खाद का विक्रय पाये जाने की स्थिति में तत्काल कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय को सूचित कर सकते है।
2.प्रेस विज्ञप्ति

*14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन*
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दौड़ का भव्य आयोजन आगामी 14 अगस्त 2025, गुरुवार को किया जा रहा है। यह आयोजन आज़ादी के महोत्सव की कड़ी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व पर देशभक्ति की भावना को जागृत करने, स्वास्थ्य और फिटनेस के महत्व को रेखांकित करने तथा जन-जन में राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
दौड़ का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे स्थानीय गांधी चौक मैदान (सिटी कोतवाली) से किया जाएगा। दौड़ का निर्धारित मार्ग इस प्रकार होगा— गांधी चौक मैदान -गोलबाजार -घड़ी चौक -भगवती लॉज -देवश्री टॉकीज रोड -शिव चौक -सेंचुरी गार्डन- गांधी चौक मैदान पर समापन।
विशेष आकर्षण एवं सहभागिता
इस अवसर पर जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, नगर निगम के पदाधिकारी, विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, खेल संघों के पदाधिकारी, प्रेस प्रतिनिधि एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज एवं बैनर के साथ दौड़ के दौरान युवाओं एवं बच्चों का उत्साह देखने को मिलेगा।
दौड़ के दौरान प्रतिभागियों की सुविधा हेतु पेयजल की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सकीय दल एवं यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग की विशेष टीम तैनात रहेगी।
जिला खेल अधिकारी श्री पीयूष तिवारी ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में भाग लें और अपने परिवार, मित्रों एवं सहकर्मियों को भी शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर हम सभी मिलकर एकता, भाईचारे और देशभक्ति का संदेश पूरे जिले में फैला सकें।

3.*अटल टिंकरिंग लैब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्री में भव्य टिंकरिंग डे का आयोजन* आज दिनांक 12.08.2025 को पूरे भारतवर्ष में टिंकरिंग डे का आयोजन किया गया था इसी तरताम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्री में टिंकरिंग डे का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मुकेश यादव अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्री कार्यक्रम की अध्यक्षता की श्री प्रीतम साहू पूर्व उपसरपंच ग्राम पंचायत रुद्री एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमान नरेश साहू सांसद प्रतिनिधि श्री सुशांत राव कानपिललेवार साला प्रबंधन समिति श्रीमती डाली नेताम शाला प्रबंधन सदस्य श्रीमती शेख सरीन साल प्रबंधन सदस्य शामिल थे बच्चों के द्वारा बहुत ही क्रिएटिव मॉडल का प्रदर्शन किया गया जयप्रकाश के द्वारा एंटीस्लीप अलार्म मॉडल का प्रदर्शन किया गया मोहनिश के द्वारा फायर सिस्टम मॉडल का प्रदर्शन किया गया सोनम के द्वारा ऑटोमेटिक रेलवे ट्रैक का प्रदर्शन किया गया प्रांशु के द्वारा इसरो के द्वारा बनाए गए चंद्रयान मॉडल का प्रदर्शन किया गया कुमारी वर्षा के द्वारा स्वच्छता पर आधारित डिजिटल डस्टबिन का प्रदर्शन किया गया एवं रोबोटिक एआई आई आधारित सभी मॉडलों की सराहना करते हुए इस तरह के इनोवेशन से बच्चों में कौशल विकास जागृत होता है अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी श्री एनसी सोनवानी ने टिंकरिंग डे के आयोजन की महत्ता को प्रकाश डालते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इनोवेशन के माध्यम से बच्चों में कौशल विकास की भावनाओं को जागृत करना होता है l बच्चे स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ आज के नए टेक्नोलॉजी को जाने सीखे और अपना स्किल डेवलप करें कार्यक्रम की सफल संचालन के लिए अतिथि ने बच्चों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित किया ।
4.*समाचार*
*समय-सीमा की बैठक : कलेक्टर श्री मिश्रा ने की हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश*
धमतरी 12 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों कामकाज की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में खेती-किसानी का काम अब पूरे जोर पर है, ऐसे में किसानों को खाद-बीज की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित हो अधिकारी इस बात का ध्यान रखें। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे खाद-बीज की दुकानों निरीक्षण कर खाद की कालाबाजारी, अमानक खाद बीज का विक्रय करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करें। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान सहित स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पूरी गरिमामयी ढंग से मनाया जाना है। इसके लिए सभी अधिकारियों को पूर्व में जिम्मेदारी सौंपी गयी थी, वे इन कामों को समय पूर्व सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि देश के प्रति सम्मान प्रकट करने और स्वच्छता अभियान को घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान सभी विकासखंडों में संचालित हो और प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किये जाये। कलेक्टर ने कहा कि हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों को वेबसाईट में वालेंटियर का पंजीयन और फोटोग्राफ्स-वीडियो समय पर अपलोड कराना सुनिश्चित करने कहा। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले में अनेक कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम, गतिविधियों की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कार्यपालन अभियंता (विद्युत) से योजना की अद्यतन जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कहा कि निजी हाउसिंग सोसायटियों से संपर्क कर योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएं। ’उन्होंने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति का प्रतीक बनकर उभर रही है। राज्य सरकार की अतिरिक्त सहायता से उपभोक्ताओं को डबल सब्सिडी का लाभ मिल रहा है, जिससे सोलर पैनल लगवाना अब अधिक सुलभ और फायदेंमंद हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने जिले में ऑयल पॉम, औषधि पौधों, मिलेट्स, नारियल की खेती के लिए सभी विकासखंडों के बड़े किसानों को चिन्हांकित कर उन्हें प्रोत्साहित करने कहा।

कलेक्टर ने ब्लॉकवार कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी तहसील स्तर पर लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने कहा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी बैठक में कलेक्टर ने बताया कि धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को शासन की ओर से 11 हजार रूपये दिए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने ऐसे सभी किसानों की जानकारी उपलब्ध कराने कहा, जो धान के बदले दलहन-तिलहन या अन्य नगदी फसल लेते हैं। इसके साथ ही संबंधित किसानों के फसल का रकबा भी उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को दिए।





