hindmedianews
Breaking News
अन्य

अज़ीम प्रेमजी हाई स्कूल शंकरदाह में हुआ विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा विभाग की टीम ने किया नेत्र, दांत और जनरल चेक अप

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अज़ीम प्रेमजी हाई स्कूल शंकरदाह में हुआ विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण,
चिकित्सा विभाग की टीम ने किया नेत्र, दांत और जनरल चेक अप

छग/धमतरी@chuneshsahu9111


ग्राम शंकरदाह स्थित अज़ीम प्रेमजी स्कूल में दिनांक 22 और 23 जुलाई को विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं तकनीकी स्टाफ के सहयोग से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण, दांत परीक्षण और जनरल चेक अप कर मौसमी बीमारियों से बचाव और अच्छे खानपान पर ध्यान देकर स्वस्थ रहने का परामर्श विद्यार्थियों को दिया गया।


विद्यालय के प्राचार्य द्वारा जानकारी दी गई कि स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय में सत्र में दो बार विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। विद्यालय द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अनुरोध किया गया था। स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरा कि चिरायु टीम के चिकित्सकों एवं तकनीकी स्टाफ द्वारा विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण सम्पन्न किया गया। चिरायु टीम के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर डी॰पी॰ कौशिक, दंत चिकित्सक इंद्राणी साहू, नेत्र चिकित्सक भूपेंद्र साहू, रानु साहू द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तकनीकी स्टाफ के द्वारा विद्यार्थियों का वजन, ऊंचाई मापन कर BMI बताया गया एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही आँखों के बेहतर रख-रखाव के लिए मोबाइल और टीवी न देखने और स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही मौसमी बीमारियों सर्दी, खाँसी, ज़ुकाम, सरदर्द, बदन दर्द, त्वचा रोग कि दवाइयाँ बच्चों को दी गई।


विद्यालय के प्राचार्य ने स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में सहयोग देने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विकासखंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सकों, तकनीकी स्टाफ को धन्यवाद दिया है तथा भविष्य में भी स्वास्थ्य विभाग से सहयोग कि कामना कि है। 

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराएं छत्तीसगढ़ सरकार – अभाविप धमतरी 

Chunesh Sahu

*घोटाला मामले में भ्र्ष्ट अधिकारी बनाई है करोड़ों की सम्पत्ति… परिजनों के नाम पर है कई प्लाट…. जल्द ही गिरेगी गाज…* *किसानों के साथ हुआ छलावा..चार सौ बीसी में सलाख़ों के पीछे भेजने की तैयारी…*

Chunesh Sahu

गीता गीता ग्रंथ पूजन वार्षिक सम्मेलन कोसरिया यादव समाज  सर्किल मोहदीपाठ जिला =बालोद छत्तीसगढ़ 

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने किया दाखिल नामांकन,  पंडरिया विधानसभा की जनता देव तुल्य भाजपा के साथ निभा रही सहभागिता 

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शेयर धारक गन्ना किसानों को रियायती दर पर किया 50 किलो शक्कर वितरण 

hindmedianews