hindmedianews
Breaking News
अन्य

पीएमGSY की खुली पोल — पहली बारिश में बह गया पुल, ग्रामीणों की सांसें अटकी….!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कोरबा/कटघोरा:- सरकार की लाख योजनाओं के बावजूद गांवों की हालत जस की तस बनी हुई है। ताज़ा मामला कटघोरा ब्लॉक के रंजना से खोरोंगा पारा के बीच का है, जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बना पुल पहली ही बारिश में बह गया।

जिस पुल को ग्रामीणों की सुविधा और संपर्क के लिए बनाया गया था, वो बारिश की पहली धार में ही धाराशायी हो गया। अब लोगों का आना-जाना पूरी तरह से ठप है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

जनजीवन पर आफत — बच्चे, मरीज, किसान सब बेहाल…

पुल बह जाने का असर सीधे-सीधे गांव के हर तबके पर पड़ा है।स्कूल जाने वाले बच्चे कीचड़ और पानी भरे खेतों के रास्तों से होकर निकलने को मजबूर हैं। कई बच्चों के पैर फिसलकर गिरने की खबरें भी आई हैं।गर्भवती महिलाओं और बीमार मरीजों को गांव से बाहर अस्पताल तक पहुंचाना अब बड़ा जोखिम बन गया है। ग्रामीणों को खाट और ठेले में लादकर नाले पार कराने की नौबत आ गई है।किसान जो इस समय खेतों में धान की रोपाई में जुटे थे, वे अपने ही खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बैल, खाद और बीज ले जाना तो दूर, खुद खेत तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

गांव की महिलाएं भी परेशान हैं, क्योंकि बाज़ार, राशन और दवा जैसी जरूरी चीज़ों के लिए भी अब निकलना जोखिम भरा सफर बन गया है।

कागजों में मजबूत, ज़मीन पर कमजोर निकला पुल!

गांव के लोग कहते हैं कि सरकार ने इस पुल को बनाने में लाखों रुपये खर्च किए होंगे। कागज में इसका पूरा ब्योरा भी दर्ज होगा — कितनी लंबाई, कितनी चौड़ाई, कितना सीमेंट, कितना लोहा लगा — सब कुछ फाइलों में चकाचक होगा। लेकिन हकीकत तो यही है कि पुल बारिश पानी की तरह बह गया….!

प्रशासन मौन….

पुल बहने की खबर गांव-गांव में फैल चुकी है, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई हलचल नजर नहीं आई है। न तो कोई अधिकारी गांव पहुंचा, न ही किसी ने यह जानने की कोशिश की कि लोग किस हाल में हैं।

निर्माण कार्य पर उठ रहे सवाल — क्या सिर्फ कागज़ों में हुआ था विकास?

पुल बहने के बाद एक ही सवाल “जब लाखों रुपए खर्च हुए, तो पुल कैसे बह गया?”

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दिया जाएगा विभिन्न कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण … पढ़िए पूरी खबर….

Chunesh Sahu

जन सहयोग और संजय बैस के सहयोग से बना सीसी रोड

Chunesh Sahu

घोटाला:भाजपा के कार्यकर्ता बना था सहकारी समिति अध्यक्ष, घर से निकला 700 कट्टी धान का जखीरा

dharmchandrakar

गोंडवाना के शहीदों की गाथा: “राज, स्वतंत्रता और सिंहासन के लिए दी कुर्बानी”

Sakshi Bansod

*इंडियन फेडरेशन फॉर वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ दिल्ली 1950) में शिवशंकर सोनपीपरे सचिव (केंद्र) नियुक्त* ….

Chunesh Sahu

सरस्वती शिशु मंदिर में केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा का सुचारू संचालन, केंद्र अध्यक्ष चुन्नीलाल नेताम का भव्य स्वागत

Chunesh Sahu