hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रोजगार

सड़क नहीं, गड्ढों का समुन्दर हैं सेंदुरगढ!सरपंच साहब गहरी नींद मे, ग्रामीण भुगत रहें सजा…..!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

सेंदूरगढ़ से बासिन तक की सड़क बनी दलदल — जिम्मेदारों की चुप्पी, ग्रामीण बेहाल!

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:-सड़क नहीं, कीचड़ का मैदान! कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंदूरगढ़ से बासिन तक की करीब 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क बरसात में दलदल में तब्दील हो चुकी है। चारों तरफ सिर्फ कीचड़, गड्ढे और फिसलन — यह हालात अब ग्रामीणों की रोजमर्रा की ज़िंदगी के लिए खतरा बन गए हैं।

जमीनी हकीकत: तस्वीरें खुद गवाही दे रही हैं…

सड़क की तस्वीरें देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह रास्ता अब “सड़क” कहलाने लायक भी नहीं रहा। किसान, स्कूली बच्चे, बुज़ुर्ग, और मरीज़ — सभी इस कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। दोपहिया वाहन तक इस रास्ते पर चल नहीं पा रहे।

आपात स्थिति में मुश्किलें…
ग्रामीणों का कहना है कि अगर किसी मरीज़ को समय पर अस्पताल पहुंचाना हो, तो इस रास्ते से गुजरना जोखिम भरा साबित होता है। गाँव से बाहर जाने का यही एक रास्ता है, और वह भी अब लोगों के लिए अभिशाप बन गया है।

सरपंच पर सवाल..
ग्राम पंचायत के सरपंच को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सिर्फ कागज़ों में काम दिखा रही है, जबकि ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है।

संबंधित पोस्ट

यू-ट्यूबर उत्तम चंद्रवंशी को नोटिस जारी, ट्रैफिक प्लाजा में पूछताछ के लिए तलब

hindmedianews

मुरुम के नाम पर कितना खर्च? जानकारी मांगते-मांगते पहुंच गए राज्य सूचना आयोग तक….!

अजय महंत

किसान कल्याण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह: महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को आमंत्रण

hindmedianews

6 माह से लंबित भुगतान को लेकर श्रमिक कल्याण संघ ने सौंपा ज्ञापन, शक्कर कारखाना प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

Sakshi Bansod

श्री सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय कथा प्रवक्ता श्री ब्रजनंदन जी महराज से लिया आशीर्वाद* *प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की

Chunesh Sahu

शर्मनाक! पंडरिया में शासकीय डॉक्टर को पड़ा थप्पड़, फेडरेशन मौन—प्रभारी CMHO बने आरोपी की ढाल

hindmedianews