hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सावन महीने में शराब बिक्री पर रोक लगाए सरकार: रवि मानिकपुरी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा। हिन्दू धर्म के पवित्र माह सावन की शुरुआत होते ही एक बार फिर सनातन परंपराओं और आस्थाओं को लेकर आवाज़ उठने लगी है। इसी कड़ी में समाजसेवी रवि मानिकपुरी ने सरकार से मांग की है कि सावन महीने के दौरान शराब बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए, ताकि हिन्दू धर्मावलंबियों की श्रद्धा और सामाजिक सुरक्षा दोनों की रक्षा हो सके।

रवि मानिकपुरी ने कहा कि सावन माह शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु व्रत-पूजा, कांवड़ यात्रा और मंदिरों में दर्शन के माध्यम से अपनी भक्ति अर्पित करते हैं। लेकिन इन धार्मिक गतिविधियों के समानांतर शराब की खुलेआम बिक्री आस्था के वातावरण को प्रभावित कर रही है।

उन्होंने कहा कि शराब सेवन के चलते सावन माह में कई बार अप्रिय घटनाएं सामने आती हैं – जैसे सड़क दुर्घटनाएं, मारपीट, और सामाजिक शांति भंग होने की स्थिति। इसलिए यह आवश्यक है कि सरकार सनातन धर्म के प्रति सम्मान दिखाते हुए पूरे सावन माह के लिए शराब दुकानों को बंद रखे।

रवि मानिकपुरी ने यह भी अपील की कि सरकार हिन्दू स्वाभिमान के साथ खड़ी हो और देश की सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करे। उन्होंने यह मांग प्रशासन और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात भी कही है।

श्रद्धालुओं और जनसमुदाय में इस मांग को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन इस धार्मिक संवेदनशीलता को कितनी गंभीरता से लेता है और आगे कोई ठोस निर्णय लेता है या नहीं।

संबंधित पोस्ट

सरकार की सायकल योजना से लाभ मिलने पर कामठी कें छात्राओं का चेहरे पर आई मुस्कान 

hindmedianews

सियादेवी इको एडवेंचर फेस्ट का 13 फरवरी को होगा भव्य शुभारंभ जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने 13 से 15 फरवरी तक सियादेवी जलाशय में हो रहा आयोजन 

Chunesh Sahu

शिक्षा, स्वास्थ्य को छोड़ा , मतदाताओं को लुभाने की कोशिश धान और किसान की मुद्दे 

hindmedianews

*राष्ट्रीय महामंत्री से दिल्ली में मुलाकात किए :- अजेंद्र साहू भाजयुमो महामंत्री* 

Chunesh Sahu

नव पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने पदभार ग्रहण कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों से कि मुलाकात*

Chunesh Sahu

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या को लेकर गुण्डरदेही प्रेस क्लब ने इसका कड़ा विरोध जताया

Chunesh Sahu