hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

बिंझरा पर बोझ, बिजली संकट रोज:सालभर से ख़राब तुमान फीडर का ब्रेकर,बिजली की आँख मिचोली से ग्रामीण त्रस्त

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय महंत

कटघोरा/बिंझरा- एक ओर सरकार बिजली आपूर्ति को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर कटघोरा के ग्रामीण क्षेत्रों की हकीकत बेहद दर्दनाक है। बिजली विभाग की निष्क्रियता अब हद पार कर चुकी है, बिंझरा सब स्टेशन से आस पास के 26 गांव मे विद्युत आपूर्ति की जाती है, लेकिन तुमान फीडर को खराब हुए एक साल से अधिक हो चूका है, लेकिन बिजली विभाग गहरी नींद मे सोया हुआ है! इस खराबी को छुपाने और जुगाडू बिजली चलाने के लिए विभाग ने तुमान फीडर की सप्लाई को बिंझरा फीडर के ब्रेकर मे जबरन जोड़ दिया है, जिससे अब बिंझरा फीडर पर भारी लोड पड़ रहा है.!

इस भारी लोड के कारण पुरे क्षेत्र मे बिजली की आँख मिचोली आम हो गई है, जिसकी खमियाजा आम जानता को अँधेरे मे रह कर भुगतना पड़ रहा है, दिन भर की आँख मिचोली का सीधा असर इन गाँवों मे रहने वाले हजारों ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा हैं.!

दिन मे कई-कई बार गुल हो रही बिजली, रात मे अँधेरे का डर-सांप बिच्छू से जीवन संकट मे- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली दिन मे 8-10 बार चली जाती है और कई बार तो घंटो तक वापस नहीं आती!बरसात के इस मौसम मे अँधेरे मे सांप, बिच्छू और जहरीले कीड़ों का भय हर घर मे पसरा हुआ है! बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहें, बुजुर्ग और बीमार जन अँधेरे मे परेशान हैं, और गांव के हैण्ड पम्प और पानी की मोटरें बिजली की आभाव मे चालू नहीं हो पा रही हैं, जिससे एक एक पानी की बुँदे के लिए तरस रहें हैं ग्रामीण ….!

बिंझरा फीडर पर जानलेवा लोड-कभी भी हो सकता हैं बड़ा हादसा…!

जानकारों की माने तो एक ही फीडर से 14-15गाँव की अतिरिक्त सप्लाई को जोड़ना आत्मघाती कदम है, ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड का खतरा बना हुआ है, और तारों मे स्पार्किंग, शार्ट सर्किट जैसी घटनाएं किसी भी समय जानलेवा रूप ले सकती हैं!

“यह तकनीकी लापरवाही नहीं, जनता की जान से खिलवाड़ है!”

बिजली विभाग की चुप्पी पर कई सवाल…..

क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है..?

आखिर तुमान फीडर की बंद पड़े ब्रेकर को बदलने मे इतनी देर क्यों..?

क्या ग्रामीणों की तकलीफ की किसी को कोई परवाह नहीं..?

अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस खबर की चिंगारी से बिजली विभाग के बंद दिमागों में कोई ‘करंट’ दौड़ता है या नहीं, या फिर अफसर पुराने ढर्रे पर ‘लोडशेडिंग’ करते रहेंगे!

संबंधित पोस्ट

डिस्टिक रिटर्निग ऑफिसर से मिले छात्र नेता~ रवि मानिकपुरी

hindmedianews

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कवर्धा वनमंडल की सराहनीय पहल: वनमंडल कवर्धा में सेवारत महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

hindmedianews

अवैध सट्टा के खिलाफ थाना गुरूर एवं सायबर सेल बालोद की बड़ी कार्यवाही।तीन आरोपी पकड़े गए.. 

Chunesh Sahu

पंडरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही,45 पौवा देशी प्लेन मदिरा के साथ महिला को किया गिरफ्तार

hindmedianews

पंडरिया सहित जिले के गन्ना उत्पादक किसान 23 को भरेंगे हुंकार।

hindmedianews

जिला पंचायत के सामान्य सभा बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा ,उचित मूल्य की दुकान से समय-सीमा मे हो खाद्यान्न का वितरण 

Sakshi Bansod