hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की कड़ी कार्रवाई, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम। जिले में संज्ञेय अपराधों की रोकथाम और अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र के ग्राम भिभौरी में देह व्यापार जैसे संगीन अपराध में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिता पिता राजू पाटले (उम्र 21 वर्ष) और अंजु सतनामी पिता बनचकना (उम्र 31 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम भिभौरी, थाना सहसपुर लोहारा के रूप में हुई है। दोनों महिलाओं के विरुद्ध थाना सहसपुर लोहारा में धारा 170 / 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा क्रमांक 35/96/2025 दर्ज कर प्रकरण न्यायालय एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया।प्रकरण में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए जाने के पश्चात दोनों अनावेदकों को केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

इस कार्रवाई को कबीरधाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना सहसपुर लोहारा की टीम ने अंजाम दिया।

 

 

संबंधित पोस्ट

*ओ.बी.सी. परिषद की गठन पर ओ.बी.सी.संयोजन समिति छ.ग. ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।*

Chunesh Sahu

कलेक्टर ने धान की फसलों में फफूंदनाशक दवा छिड़काव के बाद नुकसान हुए फसलों का किया मुआयना

hindmedianews

तेलिनसत्ती ग्राम में नशा मुक्त अभियान की शुरुआत

Chunesh Sahu

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कलेक्टर परिसर में किया ध्वाजारोहरण

hindmedianews

06 दिसम्बर को जोहार आदिवासी कला मंच का स्थापना दिवस प्रदेश मुख्यालय मजरकट्टा गरियाबंद में मनाया गया।

Chunesh Sahu

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, किसानों में उत्साह का माहौल*

Chunesh Sahu