hindmedianews
Breaking News
अन्य

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के नव मनोनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के नव मनोनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

 

प्रतिष्ठान के वेबसाइट का हुआ शुभारंभ

 

प्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठन श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के नव मनोनित पदाधिकारियों एवम कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण महोत्सव गुण्डरदेही के शारदा वाटिका में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूज्य संत उमेशानन्द जी गिरी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद छत्तीसगढ़ मंडल महंत राजिम,पूज्य संत वीरेंद्र महाराज कामधेनु मंदिर भेंडी,संरक्षक एवम पूर्व सांसद मोहन मंडावी कांकेर,नंद गुप्ता समाज सेवी,रायपुर,श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर,अध्यक्ष जिला पंचायत,बालोद,प्रमोद जैन,अध्यक्ष नगर पंचायत गुण्डरदेही, दिप्ती पांडे कार्यकारी अध्यक्ष,जगदलपुर,प्रतिष्ठान के पूर्व अध्यक्ष गोपाल वर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख ने की ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम तथा पूज्यपाद महाकवि तुलसी के छाया विग्रह का पूजा, अर्चना ,वंदना,दीप प्रज्ज्वलित एवं ध्वजारोहण कर किया गया। प्रतिष्ठान के सांगीतिक टीम लीलार सिन्हा ,पुष्पा मिश्रा, रामकुमार साहू,राकेश साहू,राजेश कश्यप,दादू मानिकपुरी द्वारा श्रीराम एवं छत्तीसगढ़ महतारी वंदना प्रस्तुत कर की गई।

प्रतिष्ठान के प्रदेश प्रवक्ता सीता राम साहू श्याम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की आधार वक्तव्य प्रस्तुत किया गया।पश्चात पूज्य संत उमेशानन्द जी गिरी द्वारा पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी को प्रतिष्ठान के प्रति निष्ठा एवम प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई गई।

  अध्यक्षीय तथा स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख ने प्रतिष्ठान के कार्यों और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष में तुलसी जयंती और मानस विभूतियों का अलंकरण महोत्सव जैसे दो प्रमुख आयोजन होंगे। इसी क्रम में मानस के नौ दिवंगत विभूतियों के नाम पर अलंकरण की घोषणा की गई ।

जिसमे श्री राम जननी माता कोसल्या,प्रतिष्ठान के प्रथम अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल रायपुर,दाऊ रामचंद्र देशमुख,संत कवि पवन दीवान राजिम, स्वामी आत्माराम कुम्भज बालोद, गजानंद देवांगन गरियाबंद,दादा बली राम कश्यप बस्तर,बंशी लाल भारद्वाज बालोद,तथा शशि कांत अवस्थी राजनांदगांव शामिल है।

      मुख्य वक्ता उमेशानंद गिरी ने श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के बहुआयामी कार्यों, उद्देश्यों और लक्ष्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव और चरित्र निर्माण की दिशा में किए जा रहे कार्य अत्यंत अनुकरणीय है। वीरेंद्र महाराज ने कहा कि आज समाज में अधर्म और अन्याय चरम पर है तब प्रतिष्ठान द्वारा गांव गांव में राम कथा का आयोजन वंदनीय प्रयास है। मोहन मंडावी ने वनांचल में हो रहे धर्मांतरण पर प्रहार करते हुए कहा कि श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान वनांचल क्षेत्र में सर्वाधिक सक्रिय हैं।।जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने श्री राम कथा को भारतीय संस्कृति का आदर्श बताते हुए तुलसी मानस प्रतिष्ठान की प्रसंशा की।

समाज सेवी नंद गुप्ता ने रामचरित मानस को लोक जीवन का आदर्श ग्रंथ बताया तथा प्रमोद जैन ने शारदा वाटिका में पूरे प्रदेश भर से आए मानस के कथाकारों के आगमन को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा जहां भक्तों का चरण पड़ते है वहां भगवान स्वयं चले आते हैं सभी अतिथियों का उन्होंने प्रतिष्ठान की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।अथितियों द्वारा प्रतिष्ठान के वेबसाइट का शुभारंभ किया गया।

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र ठाकुर,कोषाध्यक्ष छगन यदु,काशी राम जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष हृदय राम सोरी,रोहित जंघेल , श्याम चंद्रा,मुन्ना लाल देवदास, तामेश्वर साहू,दयानंद वर्मा, डॉ रेखराज साहू ,प्रदीप कुलदीप,त्रेता चंद्राकर, जितेंद्र पटेल , कुंज लाल साहू,पुष्पा मिश्रा,लोकेश गायकवाड,जिलाध्यक्ष, लीलार सिन्हा,पोषण शुक्ला,गौरी शंकर यादव, राजेंद्र लोचन तिवारी , शीतल साहू,अनिल रजक,गुप्तेश्वर बघेल, गिरधर गिरी गोस्वामी, के आर गजबल्ला, संभाग प्रमुख,गुमान साहू,चिम्मन साहू,बुधमन साहू,चेतन दुलार देवांगन,बी आर बेलसर, डॉ लक्ष्मण उमरे, रोहित देशमुख, मंजू लाल धनकर,बलराम साहू, रामकुमार साहू,जयकांत पटेल, छबिलाल सार्वा , बंशी लाल साहू, निरंजन साहू, लालेश्वर साहू, लालेश्वर पटेल,पुसन साहू सहित बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आए मानस मनीषी गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन मानस जी की आरती एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।कार्यक्रम का संचालन त्रेता चंद्राकर एवम महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने किया।

 

 हिन्द मिडिया रिपोर्टर यादराम साहू विज्ञापन समाचार के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 9009338660

संबंधित पोस्ट

अमेरिका से ‘जंग’ लड़ना चाहता है चीन? South China Sea में उतारे शक्तिशाली बॉम्बर

Admin

कुएं में गिरे तेंदुए का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की तत्परता से बची जान

Sakshi Bansod

कलेक्टर-एसपी ने लालपुर और अमरटापू धाम में गुरूघासीदास जयंती की तैयारियों का लिया जायजा

rakeshbhaskar

90 % प्रतिशत भरा गंगरेल बांध… बांध से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी… महानदी किनारे बसे लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश… प्रशासन ने जारी की अलर्ट..!

Chunesh Sahu

*जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना* *छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक*

Chunesh Sahu

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आंदोलन का समर्थन करने पहुंची विधायक रंजना साहू*

Chunesh Sahu