hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम कोसमंदा में बंदरों की हत्या का मामला: आरोपी की हुई पहचान, एयरगन बरामद

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा। ग्राम कोसमंदा में बंदरों की निर्मम हत्या के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 13 मई 2025 को सामने आए इस गंभीर वन्यजीव अपराध की जांच में अब आरोपी की पहचान हो चुकी है। वन विभाग ने प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20792/09 दर्ज किया था।

वनमंडलाधिकारी कवर्धा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंदरों के शवों से प्राप्त नमूनों को फोरेंसिक जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। इस प्रकरण में सहसपुर लोहारा परिक्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों से गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद आरोपी की पहचान रवि पारधी पिता रामाधार पारधी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बहेरा, जिला बेमेतरा के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान रवि पारधी ने स्वीकार किया कि उसने ही ग्राम कोसमंदा में बंदरों को एयरगन से मारा है। आरोपी ने बताया कि उसे ग्रामवासियों द्वारा खेत की रखवाली के लिए नियुक्त किया गया था, और इसी दौरान उसने यह कृत्य किया। उसने खुलासा किया कि बंदरों को मारने में प्रयुक्त एयरगन को उसने अपने मामा राजू पारधी के घर में छुपा दिया था, जो जिला बेमेतरा के ग्राम चीजगांव में चौकीदारी का कार्य करता है।

आरोपी की निशानदेही पर दिनांक 19 जून 2025 को वन विभाग की टीम ने राजू पारधी के घर से एयरगन को बरामद कर जब्त कर लिया है। इसके साथ ही गोली के छर्रे को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकरण की विवेचना अब भी जारी है और अपराध से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। विभाग का कहना है कि वन्यजीवों के प्रति इस तरह की क्रूरता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

 

संबंधित पोस्ट

त्रिदिवसीय मानस गान प्रतियोगिता 9 जनवरी से 11जनवरी को चिटौद मे, संपन्न होने जा रहा है,,,

Chunesh Sahu

🌟 11 साल बेमिसाल – विकसित भारत संकल्प सभा 🌟 📍 समरसता भवन, कंडेल – मण्डल भोथली, जिला धमतरी

Chunesh Sahu

ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा शनिवार को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्थित पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ कार्यालय में महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

Sakshi Bansod

*निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण*

Chunesh Sahu

बालोद निवासी चन्द्रशेखर तिवारी को मिला दिल्ली में प्राइड आफ इंडिया का अवार्ड

Admin

*ग्राम पंचायत दर्री को मिला युवा सरपंच*

Chunesh Sahu