hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़शिक्षा

*ग्राम लिमतरा में निशुल्क कोचिंग क्लास की सराहनीय पहल*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*ग्राम लिमतरा में निशुल्क कोचिंग क्लास की सराहनीय पहल*

ग्राम लिमतरा में प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षा के उन बच्चों के लिए, जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं, निशुल्क कोचिंग क्लास का संचालन किया जा रहा है। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब यह सेवा समाज के जरूरतमंद बच्चों तक पहुँचाई जा रही है।

इस सराहनीय कार्य की पहल सामाजिक कार्यकर्ता कुलेश्वर साहू द्वारा की गई है, जिनकी देखरेख में यह सेवा सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।

इस कोचिंग में शिक्षिका जमुना नरेटी और चंचल यादव अपने अमूल्य समय और ज्ञान से बच्चों को लाभान्वित कर रहे हैं। इस शिक्षण सेवा का मुख्य उद्देश्य है—बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, अंग्रेजी बोलने की क्षमता को विकसित करना, उनकी छिपी प्रतिभाओं को उजागर करना, तथा उन्हें नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति की सुंदरता से परिचित कराना।

पिछले शैक्षणिक सत्र में 25 बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी गई थी। इस वर्ष ग्रामवासियों और अभिभावकों की उत्साहजनक भागीदारी को देखते हुए 35 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नामांकन की प्रक्रिया अब भी जारी है।k

यह प्रयास ग्राम लिमतरा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक, स्थायी और अनुकरणीय कदम बनकर उभर रहा है.

संबंधित पोस्ट

उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोराताल पहुंचकर सड़क हादसे में मृत पुलिस जवान को दिए श्रद्धांजलि

hindmedianews

जिला स्तरीय कलार महोत्सव ग्राम कलंगपुर 

Chunesh Sahu

कुकदूर थाना द्वारा जुआ खेल रहे 9 जुआड़ियों को पकड़ा, जंगल में खेल रहे थे खेला 

hindmedianews

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव करेंगे ध्वजारोहण

hindmedianews

विशाल तिरंगा यात्रा के साथ ओटेबंद में गूंजा देशभक्ति का जयघोष**

Chunesh Sahu

दशरंगपुर पुलिस की अवैध शराब विक्रेता के विरूद्ध कार्यवाही।

hindmedianews