hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतीस्वास्थ्य

वनांचल क्षेत्रों में अब होगी स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधायक निधि से 10 पानी टैंकरों का किया शुभारंभ

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल क्षेत्रों में पहुंचेगा शुध्द पेयजल, झिरिया के पानी से मिलेगी मुक्ति, मजगांव और बिरहुलडीह में 42 लाख के विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण और भूमिपूजन

कवर्धा, जनता की सुविधा, सुरक्षा, सशक्तिकरण सुनिश्चित करने एवं पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों को गति देने के साथ ही आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वनांचल व दूरस्थ क्षेत्रों में होने वाले जल संकट की समस्या एके निवारण के लिए आज 10 पानी टैंकरों का शुभारम्भ कर जनता की सेवा में समर्पित किया। उनके इस सराहनीय प्रयास से विधानसभा क्षेत्र के वनांचल व दूरस्थ क्षेत्रों में झिरिया का पानी पीने को मजबूर ग्रामवासियों को अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। विधायक निधि से लगभग 25 लाख रुपए की लागत से इन सभी पानी टैंकरों के माध्यम से अब उन सुदूर और वनांचल ग्रामों में निवासरत परिवारों तक स्वच्छ पेयजल की सुचारू रूप से आपूर्ति होगी जहाँ गर्मी के मौसम में जल संकट की स्थिति रहती है। भावना बोहरा के इस सराहनीय प्रयास से उन सभी 11 पंचायतों में निवासरत सैकड़ों परिवारों को राहत मिलेगी और उन्हें स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने ग्राम पंचायत बिरहुलडीह एवं ग्राम पंचायत कांदावानी, ग्राम पंचायत सेन्दुरखार, ग्राम पंचायत अमनिया, ग्राम पंचायत तेलियापानी लेदरा, ग्राम पंचायत बदना, ग्राम पंचायत आगरपानी, ग्राम पंचायत छिंदीडीह, ग्राम पंचायत कुई, ग्राम पंचायत दमगढ़ और ग्राम पंचायत भेलकी में 3500 लीटर क्षमता वाले कुल 10 पानी टैंकर विधायक निधि से ग्राम पंचायतों को आवंटित की गई उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसका संचालन स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पेयजल आपूर्ति हेतु की जाएगी। इससे ग्रामवासियों में भी ख़ुशी की लहर है और उन्होंने पंडरिया विधायक का आभार भी व्यक्त किया है क्योंकि कि अब उन्हें दूर-दराज व अन्य क्षेत्रों में पानी लाने की असुविधा से छुटकारा मिलेगा वहीं उनके परिश्रम व समय की बचत भी होगी जिससे वे अपने दैनिक कार्यों एवं खेती-किसानी के कार्यों को भी निश्चिंत होकर कर सकेंगे।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने ग्राम बिरहुलडीह और मजगांव में 42 लाख 50 हजार के अधोसंरचना निर्माण व विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को बधाई दी। उन्होंने ग्राम बिरहुलडीह में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया साथ ही ग्राम मजगांव में सामुदायिक भवन, सीसी रोड का भूमिपूजन व नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जल हमारे दैनिक जीवन का एक अत्यंत ही उपयोगी हिस्सा है जिसके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। हमारे पंडरिया विधानसभा के वनांचल व दूरस्थ क्षेत्रों में जहाँ वर्ष भर एवं गर्मी के समय जल संकट रहता है यह देखकर मुझे हमेशा ही पीड़ा होती थी कि वे किस तरह पानी के लिए दूर-दराज व दुर्गम क्षेत्रों से अपनी जान जोखिम में डालकर पानी लाने के लिए मजबूर थे यहां तक कि जल स्तर नीचे जाने की वजह से जल स्त्रोत सूखने से उन्हें झिरिया का पानी पीना पड़ता था। आज मुझे यह अवसर मिला की मैं उनकी इस पीड़ा को कम कर सकूँ और उनके रोजमर्रा की उस तकलीफ को कम कर सकूँ। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में भी हमने हमारे किसानों और दूरस्थ एवं सूखाग्रस्त इलाकों में निवासरत परिवारों के लिए सिंचाई एवं पेयजल की आपूर्ति के लिए कई प्रयास और प्रदर्शन किये परन्तु पूर्व की कांग्रेस सरकार ने इसका कोई समाधान नहीं किया। लेकिन आज छत्तीसगढ़ में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन भाजपा सरकार है, जो प्रदेश के हर व्यक्ति की सेवा, सुविधाओं का विस्तार एवं समस्याओं का समाधान करने के लिए कृत संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि इन सभी पानी टैंकरों का ग्राम पंचायतों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वय के साथ इसका बेहतर संचालन सुनिश्चित होगा। हमें अपेक्षा है कि ग्राम पंचायत का भी इस सुविधा को ज्यादा प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालन करने में हमे विशेष सहयोग मिलेगा जिससे वर्षों से जल संकट से गुजर रहे इन ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल लोगों के घरों तक पहुंचेगा। इसके साथ ही आने वाले समय मे कुकदुर के वनांचल क्षेत्रों में भी यह सुविधा मुहैय्या कराई जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।हमारे वनांचल क्षेत्रों व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में निवासरत जनजातीय समुदाय के लिए भी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विशेष पहल की जा रही है। आज पीएम जनमन योजना के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में 50 किलोमीटर के सड़कों का विस्तार हो रहा है जो यहां की आर्थिक प्रगति के नए अवसर लेकर आएगा, वहीं आवास प्लस के तहत 3000 आवासों को स्वीकृति मिली है। यह सभी प्रयास और विकास कार्य वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की प्रगति को गति दे रहे हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि वनांचल गांव में पानी टैंकर के अभाव में विवाह सहित अन्य सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों को परेशानी हो रही थी, अब टैंकर उपलब्ध हो जाने से समस्याओं का समाधान हो जाएगा। वहीं, लोगों को समयानुसार जलापूर्ति के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। जनता ने मेरे प्रति विश्वास प्रकट करते हुए एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी समस्याओं का समाधान और पंडरिया विधानसभा के विकास की जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने के लिए मैं निरंतर प्रयास हूँ और आगे भी जनहित व क्षेत्र के विकास से जुड़े जो भी आवश्यक कार्य होंगे उसे पूरा करने के लिए पूरी जिम्मेदारी से प्रयास करती रहूंगी। इन पानी टैंकरों से घर-घर स्वच्छ पानी पहुंचेगा जिससे पानी जनित होने वाली बिमारियों से भी ग्रामवासियों को मुक्ति मिलेगी। वहीं ग्रामीण महिलाओं को पानी लाने में लगने वाला समय बचेगा जिसके परिणामस्वरूप उनकी कृषि और अन्य कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी जिससे उनका आर्थिक रूप से सशक्तिकरण भी होगा। कई वनांचल ग्राम ऐसे हैं जहां के निवासियों को दुर्गम पहाड़ियों और बीहड़ रास्तों से गुजर कर अपनी दैनिक कार्यों और पेयजल के लिए ग्रामवासियों को अपनी जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ता था वहीं जल स्तर के गिरने से जल स्त्रोतों के सूखने एवं झिरिया से अशुद्ध जल पिने के लिए मजबूर थे अब उन क्षेत्रों में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और उनके स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। सभी का समुचित विकास और सुविधाओं के विस्तार के साथ ही पंडरिया विधानसभा को एक आदर्श एवं समृद्ध विधानसभा बनाना ही हमारा लक्ष्य है और हमें विश्वास है कि जन सहयोग से हम अपने लक्ष्यों को जरुर प्राप्त करेंगे।

संबंधित पोस्ट

*न कांग्रेस न भाजपा…. इस बार निर्दलीय प्रत्याशी पर दांव…*

Chunesh Sahu

भाजपा के लिए जनसमर्थन कर बताया जा रहा है केंद्र सरकार की योजनाओं को..  केन्द्र सरकार सभी वर्गों के लिए कर रहे हैं कार्य… रुद्र प्रकाश साहू 

Chunesh Sahu

ऋषभ देव चौक पर टूटा बिजली का तार बना बाधा, धीमी रफ्तार से चल रही गाड़ियां, क्षेत्र में जाम के हालात

Sakshi Bansod

*प्रदेश के जल जीवन मिशन, कृषि पंप हेतु स्थाई व अस्थाई कनेक्शन एवं वृक्षों की कटाई के आय से अधिक व्यय पर विधायक ने दागे विधानसभा में सवाल* *जनहित कार्यों की लेटलतीफी एवं शासन की उदासीनता से जनता हैं हलकान : रंजना साहू*

Chunesh Sahu

गौवंश की सुरक्षा व पशु चिकित्सक भर्ती हेतु गौसेवा अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन -सुमीत तिवारी

hindmedianews

ग्रामीण ने किया मुख्य सड़क गुण्डरदेही से धमतरी मार्ग मुंदेरा चौक में किया चक्का जाम 

Chunesh Sahu