hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

चुनाव प्रक्रिया को विधिक ढांचे के भीतर और सुदृढ़ करने हेतु निर्वाचन आयोग ने पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को किया आमंत्रित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से 30 अप्रैल 2025 तक उन किसी भी अनसुलझे मुद्दों पर सुझाव मांगे हैं, जो संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के स्तर पर लंबित हैं। राजनीतिक दलों को आज जारी एक व्यक्तिगत पत्र में, आयोग ने यह भी प्रस्ताव रखा है कि पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ परस्पर सहमति से सुविधाजनक समय पर बातचीत की जाएगी, जिससे स्थापित विधिक प्रावधानों के अनुरूप चुनावी प्रक्रियाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

इससे पहले, गत सप्ताह आयोजित निर्वाचन आयोग के एक सम्मेलन में, मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO), जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को निर्देश दिया था कि वे राजनीतिक दलों के साथ नियमित संवाद करें, उन बैठकों में प्राप्त सुझावों का समाधान पूर्व निर्धारित विधिक ढांचे के तहत करें और 31 मार्च 2025 तक आयोग को कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत करें। आयोग ने राजनीतिक दलों से इस विकेंद्रीकृत संवाद प्रक्रिया का सक्रिय रूप से उपयोग करने का भी आग्रह किया।
राजनीतिक दल, 28 प्रमुख हितधारकों में से एक हैं, जिन्हें संविधान और वैधानिक ढांचे के तहत आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रियाओं के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चिह्नित किया गया है।

आयोग ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और 1951; निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960; निर्वाचन संचालन नियम, 1961; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश; तथा भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देश, नियमावली और हैंडबुक (जो निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं) एक विकेंद्रीकृत, मजबूत और पारदर्शी विधिक ढांचे की स्थापना करते हैं, जिससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके।

संबंधित पोस्ट

दुर्ग और बालोद जिले का ओबीसी संयोजन समिति का कार्यशाला हुआ संपन्न। निधि निर्माण और सदस्यता को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन। जनगणना फॉर्मेट में कॉलम 13 पर ओबीसी का विकल्प अंकित करके जनगणना कराई जाए।

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले में नक्सलियों ने फेका पर्चा, लोगों में दहशत तो वही प्रशासन सक्रिय

hindmedianews

*नशीले टेबलेट और सीरप बेचने वालों पर होगी कार्यवाही__सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी *जांच टीम भेजकर किया जाएगा निरीक्षण__कलेक्टर* *संचालक के पहुंच और सांठगांठ के चलते जिम्मेदार लकवाग्रस्त.

Chunesh Sahu

*पूरे क्षेत्र में बढ़ रही है कबड्डी खेल की लोकप्रियता – डीपेंद्र साहू* *ग्राम तरसीवा में जय बजरंग कबड्डी दल व ग्रामवासियों द्वारा आयोजित कबड्डी खेल के पुरुस्कार वितरण में शामिल होकर विजयी टीमो को किया पुरुस्कार वितरण*

Chunesh Sahu

निषाद समाज ने मनाई भक्त राज गुहा जयंती ,,,तांदुला नदी किनारे पचरी निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया

Chunesh Sahu

आम आदमी पार्टी जिला बालोद की जिला स्तरीय बैठक के तहत…आम आदमी पार्टी जिला बालोद के संगठन विस्तार हो रहा हैँ

Chunesh Sahu