hindmedianews
Breaking News
क्राइमदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

माँ ने बचाई जान से मारने वाले बेटे की जान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नईदिल्ली। केरल हाइकोर्ट ने अपनी मां को चाकू मारने वाले 25 साल के लड़के को जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि मां ने अदालत में बयान दिया है कि वह  अपने बेटे को जेल में नहीं देख सकती। इस मामले में अदालत ने मां के बयान को ज़रुरी मानते हुए आरोपी को जमानत दी है। इस मामले में न्यायमूर्ति पी.वी. कुन्हीकृष्णन ने फैसला सुनाय़ा है। जस्टिस ने कहा कि यह एक दुखी मां के आंसुओं से भरे शब्द थे। उनका कहना है कि मां ने शायद अपने जख्मों को भूलकर बेटे को माफ कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने मां के प्यार की तुलना एक गुलाब के साथ की है, जो हमेशा खिला रहता है, हालात चाहे कैसे भी हों।

बता दें कि यह घटना नए साल के जश्न के दौरान हुई थी। जश्न के लिए सिमेल ने अपनी मां से पैसे की डिमांड की थी, लेकिन मां ने मना कर दिया था। गुस्से में आकर बेटे ने मां पर चाकू से हमला कर दिया। मां के सिर, चेहरे और हाथ पर 12 गहरे घाव आए। पुलिस ने इस मामले में बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।
सिमेल ने अपनी गिरफ्तारी के बाद अदालत में जमानत की अर्जी दी थी। कोर्ट ने कहा था कि इस अर्जी को खारिज किया जा सकता है अगर आरोपी की मां ये कहे कि उसे उससे कोई भी शिकायत नहीं है। केस दर्ज होने के कुछ समय के बाद कोर्ट में मां ने हलफनामा दर्ज करवाया था कि वो अपने बेटे को जेल में  नहीं देख सकती।

अदालत ने यह स्पष्ट किया कि अगर भविष्य में मां अपने बेटे के खिलाफ कोई शिकायत करती है या कोई कानूनी कार्रवाई करती है, तो सिमेल की जमानत रद्द कर दी जाएगी। इसका मतलब है कि अगर आरोपी भविष्य में कोई गलती करता है या मां के खिलाफ फिर से हिंसा करता है, तो उसे फिर से जेल भेज दिया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

विजयादशमी का पर्व हमें अपने अंदर निहित अहंकार को दूर कर सबकी सेवा,सत्कार एवं भाईचारे के लिए प्रेरित करता है : भावना बोहरा

hindmedianews

MMS मामले में विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे थाने,पुलिस की थी नोटिस जारी 

Sakshi Bansod

मनरेगा में ‘मिट्टी का महाघोटाला’: बैगा जाति से छल,लोखान में नाली निर्माण के नाम पर खुली लूट, सिस्टम बना मूकदर्शक

Sakshi Bansod

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने PET मशीन खरीदी में अनियमितता का उठाया मुद्दा, रीपा के तहत औद्योगिक पार्क स्थापना एवं पीएम ग्राम सड़क योजना सहित स्वास्थ्य सेवा के विषय में पूछा प्रश्न

hindmedianews

शिक्षा का मंदिर सनराइज पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नवोदय चयन परीक्षा में दिखाया जलवा।

hindmedianews

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीः अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से सह परिवार मिले विधायक देवेंद्र यादव, प्राप्त किए आशीर्वाद

Sakshi Bansod