hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला दिवस पर महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज और शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की।

मुख्यमंत्री  साय ने जनसंपर्क विभाग की अपर संचालक  हर्षा पौराणिक, संयुक्त संचालक अंजू नायक, उप संचालक श्रुति ठाकुर, सहायक संचालक डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक संगीता लकड़ा, सहायक सूचना अधिकारी वर्षा ठाकुर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया । मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों ने राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी प्रतिबद्धता और कार्यशैली ने संचार को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला अधिकारियों को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर उनकी सेवाओं को सराहा। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारियों ने अपनी कड़ी मेहनत और दक्षता से शासन-प्रशासन के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। सरकार ऐसे कर्मठ अधिकारियों को हमेशा प्रोत्साहित करेगी और महिलाओं के लिए सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध कार्य वातावरण सुनिश्चित करेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और महिला कर्मचारियों की उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त करने वाली महिला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक प्रेरणा देगा, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभा सकेंगी।

संबंधित पोस्ट

36वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तारतम्य में भारतमाला परियोजना के दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड द्वारा सड़क सुरक्षा के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Chunesh Sahu

*जीत का मंत्र देने प्रियंका गांधी पहुंची खैरागढ़ विधान सभा…. जालबांधा में आमसभा…*

Chunesh Sahu

इंदौरी नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने दी बधाई

Sakshi Bansod

भोरमदेव पदयात्रा को लेकर नगर पालिका कवर्धा अध्यक्ष ने की विशेष बैठक

hindmedianews

भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान ट्रक से भिड़ी बाइक, भिलाई और रायपुर के दो मेडिकल छात्रों की मौत

Sakshi Bansod

प्रेम विवाह के बाद संदिग्ध मौत — हत्या के आरोप में कब्र से निकाला गया महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी राज

Sakshi Bansod