
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गोकुलपुर, लक्ष्मी निवास,शीतला मंदिर के पास नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाया। निगम की टीम ने यहां से मुरूम जब्त किया है।
मिली जानकारी मुताबिक प्लाटिंग बिना अनुमति के किया जा रहा था। लगातार मिल रही शिकायत के बाद जांच का निर्देश मिला था। जांच में स्पष्ट हुआ कि प्लाटिंग का कार्य बिना भू-स्वीकृति और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के किया जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य कराने से पहले इसकी विधिवत अनुमति ले, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
निगम आयुक्त के निर्देश पर आज यह कार्यवाही की गई कार्यवाही करने के दौरान लोमेश देवांगन इंजिनियर, सुनील सालुंके, हेमंत यादव राम नारायण, संकेत गुप्ता, गोविंद पात्रों, वीपी साहू, बंशी दीप, पवन हिरवानी, अनिल चौरे, अवैध प्लॉटिंग की कार्यवाही में उपस्थित रहें।
एक बार फिर से हिन्द मीडिया न्यूज़ टीम के समाचार का बड़ा असर हुआ है, हमारी टीम ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ़ समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था ।
यह था समाचार
आचार संहिता की आड़ में अवैध प्लॉटिंग का खेल….*
*कृषि भूमि की रेरा या टाउन प्लानिंग से अनुमति जरूरी__ राजस्व मंत्री*
*निगम कर्मचारियों के संरक्षण और मिलीभगत से भू माफिया दे रहे प्लॉटिंग को अंजाम*
https://hindmedianews.com/news/14863
*प्लॉटिंग करने वाले दो व्यक्तियों को नोटिस जारी….कार्यवाही जल्द_निगम आयुक्त
https://hindmedianews.com/news/15120

चुनेश साहू 7049466638





