hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

बस्तर की जनजातीय कला-संस्कृति के धरोहर को पुनर्जीवित करने “बस्तर पंडुम” का होगा भव्य आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला एवं संस्कृति के धरोहर को पुनर्जीवित करने बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मार्च में होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंगलवार शाम को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बस्तर के कमिश्नर-आईजी सहित सातों जिले के कलेक्टर एवं एसपी को आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति एवं आदिम जाति विकास विभाग सोनमणि बोरा, सचिव संस्कृति विभाग अनबलगन पी सहित राज्य शासन के वरिष्ठ उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में सचिव संस्कृति अनबलगन पी ने बताया कि बस्तर के जनजातीय समुदाय के लोगों विशेषकर युवाओं के मध्य समरसता और एकता स्थापित करने की इस अनूठी पहल से बस्तर की जनता में विश्वास,शान्ति और विकास को बढ़ावा मिलेगा। बस्तर पंडुम का आयोजन ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर किया जाएगा। जिसमें जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य सहित जनजातीय वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण का प्रदर्शन, जनजातीय कला एवं गोदना का प्रदर्शन तथा जनजातीय व्यंजन एवं पेय पदार्थों का प्रदर्शन विधाओं को शामिल किया गया है। साथ ही केवल संभाग स्तर आयोजन में जनजातीय रीति-रिवाज एवं तीज-त्यौहार पर आधारित प्रदर्शनी को समाहित किया गया है। ब्लॉक स्तर के बस्तर पंडुम में सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को ओपन एंट्री दी जाएगी। इसके बाद चयनित दल एवं प्रतिभागी जिला स्तर और जिला स्तर से चयनित दल एवं प्रतिभागी संभाग स्तर के बस्तर पंडुम में अपनी सहभागिता निभाएंगे। बस्तर पंडुम के प्रत्येक स्तर को बस्तर में उत्सव की तरह मनाया जायेगा जिसमें समाज प्रमुखों, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा। जिला एवं संभाग स्तर पर बड़े स्तर के कलाकारों को आमंत्रित कर कार्यक्रम प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही मेहमान कलाकारों के रूप में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के दलों को आमंत्रित किया जाएगा। बस्तर पंडुम के प्रत्येक स्तर पर विजेता दलों एवं प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र सहित फोटो फ्रेम भेंटकर सम्मानित किया जायेगा। इस आयोजन के प्रत्येक स्तर पर निःशुल्क भोजन एवं आवागमन हेतु वाहन की व्यवस्था सहित ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस एवं एसपी  शलभ सिन्हा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

कार रैली के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाकर मतदाताओं को कर रहे जागरूक

hindmedianews

उफनती नदियों और घने जंगलों को पार करते शिवभक्ति में लीन पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने की गौरकांपा तक यात्रा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने फोन कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी

hindmedianews

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत समीक्षा बैठक संपन्न

Chunesh Sahu

 सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान।    52 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 17,900 रू.वसूला गया जुर्माना

Chunesh Sahu

उठा कांग्रेस से भरोसा:किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि चंद्रावशी पर महिला ने लगाए शोषण के गंभीर आरोप

hindmedianews

12 लाख 34 हजार की सड़क 4 माह में टूटी! उसी ठेकेदार को मिला दोबारा काम?

hindmedianews