hindmedianews
Breaking News
देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

20 मार्च तक भाजपा को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, एक महीने में 6 राज्यों में चुने जाएंगे नए अध्यक्ष

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

भारतीय जनता पार्टी को 20 मार्च तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। फिलहाल जेपी नड्डा यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन वह केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। उनके जिम्मे रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय है। सूत्रों के अनुसार पार्टी अगले महीने नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन सकती है। 12 राज्यों में बीजेपी के अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो चुका है। जल्दी ही 6 और राज्यों के अध्यक्ष के चुनाव पूरे होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।

नियम के अनुसार 18 राज्यों में अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी के संविधान के अनुसार कम से कम आधे प्रदेशों के चुनाव होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। जेपी नड्डा से पहले अमित शाह और राजनाथ सिंह भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्षों की सूची
नेता कार्यकाल
अटल बिहारी वाजपेयी 1980-1988
लाल कृष्ण आडवाणी 1986-1990,1993-1998,2004-2005
मुरली मनोहर जोशी 1991-1993
कुशाभाऊ ठाकरे 1998-200
बंगारू लक्ष्मण 2000-2001
के जना कृष्णमूर्ति 2001-2202
एम वेंकैया नायडू 2002-2004
नितिन गडकरी 2010-2013
राजनाथ सिंह 2005-2009, 2013-2014
अमित शाह 2014-2017, 2017-2020
जेपी नड्डा 2020-अब तक

 

संबंधित पोस्ट

जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे में चल रही एयर एनसीसी का फ्लाइंग ट्रेनिंग

aakashbanjare

भाजपा सरकार के जासूसी कांड के खिलाफ में पंडरिया युवा कांग्रेस का प्रदर्शन ।

hindmedianews

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, मिली खामियां  

hindmedianews

आज ग्राम अर्जुनी (कचांदूर) में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किए श्री ताम्रजध्वज साहू जी पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधायक गुंडरदेही*

Chunesh Sahu

रायगढ लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जी का चपले मंडल में जनसंपर्क

Chunesh Sahu

छात्रावास, आश्रम में बच्चों से काउंसलिंग कर सकारात्मक वातावरण तैयार करें – कलेक्टर श्री महोबे 

hindmedianews