hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

भाजपा-कांग्रेस में खींचतान शुरू: पूर्व सीएम का आरोप- सत्ता के बल पर चुनाव जीत रही BJP

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीनों चरण का चुनाव पूरा हो गया है। चुनाव के बाद BJP कांग्रेस में जीत को लेकर बहस छिड़ गई है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने 81 प्रतिशत स्थानों में BJP समर्थित चुनाव जीतने का दावा किया है। किरण सिंहदेव ने कहा कि, जनता ने साय सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है। कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है।

छत्तीसगढ़ राजनीति समाचार :  जिला पंचायतों के तीनों चरण के चुनाव होने के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान सामने आया है। विजय शर्मा ने पंचायत चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि,पंचायतों में अब बैलेट और EVM का बहाना भी नहीं चला। भाजपा ने जिला पंचायतों के 320 से 325 सीटें जीतीं है। अधिकतर पंचायतों में BJP समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनेंगे अध्यक्ष
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, यह छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है। जनता ने विकास के कार्यों और सादगी को पसंद किया है। सरकार जनता के भरोसे पर खरा उतरने और परिश्रम करेगी। अधिकतर जिलों में BJP समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे।

पूर्व सीएम ने भाजपा पर कसा तंज
भाजपा के दावों पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि, बीजेपी जीते हुए प्रत्याशियों को हराने का काम कर रही है। गरियाबंद जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें बैगा आदिवासी प्रत्याशी को भी हराने की कोशिश की गई। भाजपा ने सत्ता के बल पर चुनाव जीतने की कोशिश की है।

संबंधित पोस्ट

*आरक्षण बचाओ जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन l*   *प्रथम दिन ही 10,000 से ज्यादा आदिवासी उपस्थित,* 

Chunesh Sahu

विगत डेढ़ सालों में विकास बहाने वाले युवा सरपंच एवं वकील परमेश्वर साहू

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के अवसर पर 5 नवंबर को कवर्धा में भव्य राज्योत्सव का होगा आयोजन

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा का संचालन प्रारम्भ, छात्राओं,परिजनों और ग्रामीणों ने पूजा कर बस का किया भव्य स्वागत

hindmedianews

केशलीगोड़ान प्राथमिक शाला का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 5वीं के 6 छात्र संकुल में अव्वल

Sakshi Bansod

वन्दे मातरम् पर विशेष चर्चा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की सहभागिता, विधानसभा में शिक्षक भर्ती, भ्रष्टाचार अधिकारियों पर कार्यवाही और विद्यालयों में पुस्तक वितरण का उठाया मुद्दा

Sakshi Bansod