hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

जेल में बंद कैदियों को मिलेगा गंगा जल स्नान का अवसर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों की भी इच्छाशक्ति होती है और वे भी गंगा स्नान का पुण्य लाभ लेना चाहते हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में 25 फरवरी को गंगा जल से सामूहिक स्नान करवाया जाएगा। इस पहल के तहत सभी कैदियों को गंगा जल से स्नान कर आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि संस्कार हमारी संस्कृति से जुड़े हैं और यह हमारी परंपराओं का एक अभिन्न हिस्सा है। समाज में सुधार और पुनर्वास की भावना के तहत यह निर्णय लिया गया है, जिससे कैदियों में आत्मशुद्धि और नैतिकता के भाव उत्पन्न हों।

उन्होंने यह भी कहा कि यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है और हर व्यक्ति को इसका लाभ उठाने का अधिकार है। इसी सोच के तहत जेलों में बंद कैदियों को भी इस आध्यात्मिक अवसर से जोड़ा जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जेल अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश सरकार कैदियों के सुधार और उनके पुनर्वास के प्रति प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें

संबंधित पोस्ट

धमतरी: फर्जी APO का कूटरचित दस्तावेजों से नौकरी और राजस्व विभाग में मनमानी का मामला विधानसभा में गूंजा….विधानसभा सदन में शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ बजट सत्र में 56 सवाल उठाए

Chunesh Sahu

पंचायत मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना की सड़के भगवान भरोसे , वन क्षेत्र भी हताहत

hindmedianews

*कोलंबिया कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में हर्षोल्लास से मनाई शिक्षक दिवस*  

Chunesh Sahu

दिल्ली पब्लिक स्कूल मे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया….!

प्रेरक प्रसंग “मेरे नाम का गुब्बारा , सुखमय जीवन का संदेश

hindmedianews

शक्ति केंद्र कोचवाही में लाभार्थी सम्मेलन हुआ सम्पन्न…  प्रधानमंत्री के कार्यक्रम हर वर्ग के लिए लाभकारी है. रुद्र प्रकाश साहू. भाजपा नेता.. 

Chunesh Sahu