hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

कांग्रेस का गढ़ ध्वस्त – भाजपा समर्थित श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन की ऐतिहासिक जीत* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 (झुरानवागांव से बोरिद खुर्द) में वर्षों से कांग्रेस अपनी पकड़ बनाए रखने का दावा करती आई थी, लेकिन 2025 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने कांग्रेस के इस भ्रम को पूरी तरह से तोड़ दिया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी *श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन* ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर क्षेत्र में एक नई राजनीतिक लहर पैदा कर दी है।

 

इस चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा की विकासपरक नीतियों और श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया। उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को करारी शिकस्त देते हुए यह साबित कर दिया कि जनता अब केवल वादों पर नहीं, बल्कि ठोस कार्यों पर विश्वास करती है।

 

इस प्रचंड जीत के बाद श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा, *”यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की जीत है। यह जनता का विश्वास और भाजपा की नीतियों की विजय है। मैं सभी मतदाताओं को विश्वास दिलाती हूं कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहूंगी।”* 

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि कांग्रेस के कुशासन और खोखले दावों के खिलाफ जनता का करारा जवाब है। यह स्पष्ट संकेत है कि जनता विकास चाहती है, और भाजपा ही उसे सशक्त और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने में सक्षम है।

संबंधित पोस्ट

मोटर सायकल लूट भागने वाले दोनों आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 

hindmedianews

विश्व आत्महत्या रोकधाम दिवस पर कार्यक्रम, मानसिक तनाव से रहें दूर

hindmedianews

*रामनवमी में हुई चाकूबाजी की घटना का हुआ खुलासा….* *धमतरी पुलिस ने किया रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान चाकू मारकर हत्या के मामले का खुलासा*

Chunesh Sahu

समावेशी शिक्षा पर राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन

hindmedianews

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अमरकंटक में बड़ी सौगात : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से मिलेगी 5 एकड़ भूमि, आबंटन की प्रक्रिया शुरू

hindmedianews

परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे : भावना बोहरा

hindmedianews