hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

1 सक्रिय नक्सल को गिरफ्तार करने में मिली सफलता विस्फोटक पदार्थ एवं नक्सल पर्चा बरामद 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़: सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है नक्सली उपस्थित की सूचना पर थाना चिंतलनार से जिला बल की पार्टी ग्राम नरसापुरम के आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे अभियान के दौरान के मल्लेवागू नाला के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर लूकने/छिपने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर 1 संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया 4 संदिग्ध व्यक्ति जंगल-झाड़ी व नाला का आड़ लेकर भाग गये। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति की पूछताछ करने पर नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष के पद पर कार्य करना बताया गया एवं उनके कब्जे से थैला की चेकिंग करने पर 4 नग जिलेटिन रॉड, 1 नग कोर्डेक्स वायर और 4 नग नक्सली पर्चा बरामद किया गया।विस्फोटक सामग्री के रखे जाने के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस पार्टी के आने जाने वाले मार्गो में विस्फोटक पदार्थ लगाकर पुलिस पार्टी को जान से मारने तथा साथ रखे नक्सली पर्चा को आस-पास के गांव में बॉटते हुए प्रचार-प्रसार करने की योजना बनाने हेतु इकठ्ठा होना बताया। विस्फोटक, पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पोड़ियाम भीमा के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया

संबंधित पोस्ट

*वीर सपूत के अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब* *गृहग्राम में पूरे सम्मान के साथ किया गया शहीद मनीष नेताम का अंतिम संस्कार*

Chunesh Sahu

भाजपा सरकार के जासूसी कांड के खिलाफ में पंडरिया युवा कांग्रेस का प्रदर्शन ।

hindmedianews

छुईखदान में नहीं फायर ब्रिगेड: हर आग बन सकती है बड़ी त्रासदी

Sakshi Bansod

स्लग — हिड़मा के बाद बड़ी सफलता: जोगा उर्फ़ टेक शंकर समेत 7 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Sakshi Bansod

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश रात्रे जनपद पंचायत गुरूर द्वारा निरीक्षण

Chunesh Sahu

कलेक्टर  जनमेजय महोबे ने भोरमदेव पदयात्रा को भव्य रूप देने के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व

hindmedianews