hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़जन्म दिवस की बधाईदुर्घटनाराजनीती

दिल्ली चुनाव की तरह नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का स्कोर जीरो होगा : भावना बोहरा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा ,दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार का असर नगरीय निकाय चुनावों में भी देखने को मिल रहा है। आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के दिल, दिल्ली में कमल खिला है। यह दिल्ली की जनता और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों के प्रति जनविश्वास की जीत है। कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई है उसी प्रकार नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का स्कोर जीरो रहेगा। क्योंकि जनता ने यहां कांग्रेस के 5 वर्ष की अस्थिर सरकार को नकारने का मन बना लिया है। कांग्रेस के समय जिस प्रकार हमारे गाँव और शहरों के विकास को रोकने का काम किया गया, केवल भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का खेल किया पंडरिया, पांडातराई और इंदौरी की जनता भी कांग्रेस को नकारने और 11 फ़रवरी को अपने मताधिकारी का प्रयोग कर 15 फ़रवरी को भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी।

विदित हो कि शनिवारको विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11,12 एवं 14 में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे और वार्ड प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। इसके साथ ही पांडातराई में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सरिता रामकुमार सोनी के रोड-शो में भी शामिल हुईं। इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास न विकास करने की नियत है और न ही नेतृत्व! दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट न मिलना और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं और खुद मुख्यमंत्री रहे अरविन्द केजरीवाल की हार से जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल घोषणाएं नहीं उन्हें विकास चाहिए, जनता को अपना हक चाहिए और इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली का नेतृत्व करने का अवसर दिया। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जे.पी. नड्डा जी के कुशल नेतृत्व एवं भाजपा सरकार की विकासवादी नीतियों से हुआ है।

 

विगत 1 वर्षों में भाजपा के सुशासन में पंडरिया को 10 करोड़ और पांडातराई को 12 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है, जबकि कांग्रेस पार्टी की अस्थिर नगर सरकार ने पांच वर्षों में एक भी विकास कार्य नहीं किये, योजनाओं और विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार करने का काम कांग्रेस ने किया है जिसके प्रति जनता में आक्रोश स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जनता भी इस चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने और नगरीय निकाय चुनाव में शून्य के स्कोर पर बाहर का रास्ता दिखाने और भाजपा के सुशासन को स्थापित करने के लिए संकल्पबद्ध है। 11 फ़रवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में जनता समृद्ध पंडरिया के संकल्प के साथ भाजपा प्रत्याशियों को अपना वोट देकर 15 फ़रवरी को ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी।

संबंधित पोस्ट

8300 रुपए व 52 परी के साथ जुआड़ी गिरफ्तार

hindmedianews

*समृद्ध समाज की नींव है शिक्षा : तारणी चंद्राकर* *स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव हुआ आयोजित*

Chunesh Sahu

ग्राम तेलीनसत्ती के आंगनबाड़ी केंद्र (1) में आज एक अभिनव पहल की गई। बच्चों को गणवेश वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

Chunesh Sahu

भगवान राम लला में तीर्थ दर्शन कर लौटे माताओं और बुजुर्गों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को “बेटा श्रवण कुमार“ की उपाधि दी

hindmedianews

07 सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

hindmedianews

जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने किया कार्यभार ग्रहण

Chunesh Sahu