hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री जनमन योजना (PVTG)के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के निरीक्षण करने पहुंची राज्य स्तर से जांच टीम 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा , प्रदेशभर में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन योजना के तहत pvtgs, बसाहटों में आंगन बाड़ी भवन निर्माण हेतु प्रति भवन 11 लाख 69 हजार रुपए की लागत से वित्तीय वर्ष 2024/25 में प्रदेश के कुल आठ जिलों को 54 आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई हैं । महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी एवं संचालक श्री जन्मेजय महोबे जी के आदेशानुसार संयुक्त संचालक, सहायक संचालक एवं उप संचालकों को आंगनबाड़ी की भौतिक प्रगति व स्थान चयन की जांच की करने हेतु भेजा गया था । 
जिसमें कबीरधाम जिले के कुकदूर परियोजना में भवनों के भौतिक सत्यापन करने संयुक्त संचालक श्रीमती अर्चना राणा सेठ एवं सहायक संचालक श्री अंकुल पांडेय पहुंचे। इसी तरह परियोजना चिल्फी के निरीक्षण के लिए संयुक्त संचालक श्री नंदलाल चौधरी, परियोजना बोड़ला के निरीक्षण के लिए संचालक श्री एस के चौबे एवं तरेगांव के निरीक्षण के लिए उप संचालक श्री मुक्तानंद खूंटे भी पहुंचे।
निर्माणाधीन आंगन बाड़ी केंद्र पर निरीक्षण करते हुए भौतिक सत्यापन कर निर्माण कार्य में अच्छा व गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने परियोजना अधिकारियों को सतत निरीक्षण करने हेतु निर्देशित भी किया । 
संयुक्त संचालक अर्चना राणा ने कहा कि यह योजना सरकार की महती योजनाओं में शामिल है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय को लाभ दिलाने के लिए इस योजना का संचालन कराया जा रहा है । जिसे सही तरीके क्रियान्वयन कराना हमारा कर्तव्य है, जिससे उनको लाभ मिल सके। उन्होंने विभागीय सचिव महोदया द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में बैगा जनजाति की संस्कृति एवं परंपराओं के अनुरूप चित्रकारी के साथ केंद्रों का रंगरोगन कराए जाने हेतु भी निर्देशित किया।
उल्लेखनीय है कि जिले के कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी द्वारा इन क्षेत्रों में विकास एवं निर्माण की सतत निगरानी व समीक्षा की जा रही है ।

संबंधित पोस्ट

*युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच है सांसद खेल महोत्सव : तारणी चंद्राकर* *जिला पंचायत अध्यक्ष ने परसदा में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ*

Chunesh Sahu

नरौली ग्राम पंचायत डबरी में किया गया ग्राम सभा का आयोजन

dharmchandrakar

*सत्ता के लिए सिद्धांतों और राजनीतिक मूल्यों के साथ अटल जी ने कभी समझौता नहीं किया : अविनाश दुबे* *वो कल थे हृदय में, वो कल भी रहेंगे । अटल जी अटल थे, सदैव अटल ही रहेंगे – मोनिका देवांगन*

Chunesh Sahu

चोरी करने व चोरी का सामान खरीदने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

hindmedianews

सतनामी कल्याण समिति बंधवा, लालपुर के अध्यक्ष फणीलेश्वर पाटले पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पमाला से मुख्यमंत्री का किया गया स्वागत

rakeshbhaskar

हाईकोर्ट का आदेश: रेप का आरोप नहीं लगा सकती पत्नी

Sakshi Bansod