hindmedianews
Breaking News
अन्य

आज गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम तवेरा एवं किलेपार में पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के साथ गुंडरदेही विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी ग्रामवासियों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य सस्वर मानस गान प्रतियोगिता में शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों के खुशहाली के लिए कामना किए।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*आज गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम तवेरा एवं किलेपार में पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के साथ गुंडरदेही विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी ग्रामवासियों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य सस्वर मानस गान प्रतियोगिता में शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों के खुशहाली के लिए कामना किए।*

*इस दौरान माननीय जी ने कहा छत्तीसगढ़ में भगवान श्री राम और रामायण के प्रति श्रद्धा अगाध है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद भगवान श्री राम से जुड़े प्रतीकाें का सांस्कृतिक पहचान के तौर पर प्रोत्साहन बढ़ा है।भांचा श्री राम के प्रति लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस सरकार ने राम वन गमन पथ परियोजना लेकर आई। छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में रामायण का मंचन और मानस गान के जरिए आराध्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है । छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मंडली महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। ऐसे आयोजन ही हमारी धार्मिक व सांस्कृतिक परम्पराओं को जिवंत रखने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को हमारी गौरवशाली परम्पराओं से अवगत कराते हैं।*
इस अवसर पर श्रीमती सोना देवी देशलहरा जी अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, श्रीमती सुचित्रा साहू जी अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, भोजराज साहू जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही,श्रीमती देविका बंजारे जनपद सदस्य, डॉ नारायण साहू, भूपेंद्र चंद्राकर ,के.के. राजू चंद्राकर, सलीम खान, आलोक चंद्राकर, मोंटू चंद्राकर, तरुण साहू, तरुण पारकर ,संजय बारले, मानसिंह देश लहरा, तामेश्वर देशमुख, रवि तिवारी, गुलशन चंद्राकर, लिखन साहू, शिव कुमार साहू, पवन यादव एवं आयोजक समिति के समस्त पदाधिकारी एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

CGTV यादराम साहू का रिपोर्ट मो, 9009338660 विज्ञापन के लिए संपर्क करें

संबंधित पोस्ट

चाय बनवाने रसोई में पत्नी को ले गया पति…..फिर कर दिया टंगिया से हमला…हुई मौत….

Chunesh Sahu

नारी शक्ति सम्मेलन का भव्य आयोजन, 33% आरक्षण को लेकर महिलाओं ने किया जोरदार समर्थन व्यक्त

Sakshi Bansod

श्रद्धांजलि योजना के तहत कोरबी (सिंघिया) ग्राम पंचायत की सरपंच कीर्ति उइके का पहल….!

अजय महंत

विश्व हिंदू परिषद की अपील” गणेश विसर्जन धार्मिक मान्यता अनुसार तय तिथि में सभी समितियां करें,नशापान करने वालों को कार्यक्रम से दूर रखे

Chunesh Sahu

एक अनुकरणीय पहल, जल संसाधन विभाग द्वारा एक वृक्ष मां के नाम के तहत 500 लोगों को 500 पेड़ लगवाए गए ,

Chunesh Sahu

कलेक्टर और एसपी ने जिला कृषि उपज मंडी परिसर में चल रहे तैयारियों का निरीक्षण किया

hindmedianews