hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़जन्म दिवस की बधाईदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा को मिल रही करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नगर पंचायत इंदौरी व पांडातराई एवं नगर पालिका पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने किये 2 करोड़ 62 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

 

कवर्धा , पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं। सौन्दर्यीकरण से लेकर जनता की सुविधाओं हेतु सड़क, नाली,पुल-पुलिया निर्माण, प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट लाइट व स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्यों के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने सोमवार को इंदौरी नगर पंचायत में अधोसंरचना मद के अंतर्गत 1 करोड़ 78 लाख 70 हजार की लागत से होने वाले कुल 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मंगलवार को उन्होंने नगर पंचायत पांडातराई में हाई मास्ट लाइट एवं शेड निर्माण हेतु 34 लाख 5 हजार तथा नगर पालिका परिषद् पंडरिया में कुल 49 लाख 37 हजार की लागत से शेड व आहता निर्माण तथा सांस्कृतिक कला मंच एवं प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस तरह कुल 2 करोड़ 62 लाख 12 हजार के विकास कार्यों का भूमिपूजन विधायक भावना बोहरा द्वारा किया गया।

इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हमारे पंडरिया विधानसभा में भी पांच वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य ठप्प पड़े थे वह अब तीव्र गति से हो रहें हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है तो जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी उनकी आकाँक्षाओं के अनुरूप किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास से लेकर सौन्दर्यीकरण व प्रकाश व्यवस्था की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। वहीं हमारे शहरी क्षेत्रों में भी व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए अधोसंरचना विकास व सौन्दर्यीकरण, चौक-चौराहों का निर्माण तथा सुगम आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों की सौगात जनता को लगातार मिल रही है। इस सौगात के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त करती हूँ।

भावना बोहरा ने बताया कि इसके पूर्व भी हमारे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में निवासरत जनजातीय समाज के परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पीएम जनमन योजना के तहत 25 करोड़ से अधिक के कुल 10 सड़कों के निर्माण तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1 करोड़ 45 लाख की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के विश्वास से ही आज पंडरिया विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में निरंतर विकास कार्य हो रहें हैं। मोदी की गारंटी में किये वादों को पूरा करने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। वहीं कल्याणकारी योजनाओं से जनता के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज हर क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है इससे क्षेत्र के विकास के साथ ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है।

संबंधित पोस्ट

गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने में सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही : तारणी चंद्राकर*

Chunesh Sahu

तिरंगा यात्रा के संबंध में कबीरधाम जिला भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की जानकारी साझा

hindmedianews

*ग्राम बोदल के गौठान में स्थापित की गई हनुमान जी की प्रतिमा*

Chunesh Sahu

श्रावण सोमवार पर शिवभक्तों के लिए महाप्रसादी वितरण, भोरमदेव पदयात्रा सेवार्थ प्राइवेट स्कूल संघ का सेवाभाव

hindmedianews

आदिवासी अस्मिता और देश के स्वाभिमान के सर्वमान्य प्रतीक पुरुष है भगवान बिरसा मुंडा : भावना बोहरा

hindmedianews

हरेली तिहार पर गौठानों में होगी पारंपरिक कार्यक्रमों की धूम

hindmedianews