hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

वन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कारवाई  ,,, टीम बनाकर जिले के अलग अलग मार्गों से लकड़ी से भरे 8 ट्रैक्टर पकड़े

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

,,,लकड़ी माफियाओं में दहशत का माहौल,

बालोद। साल के जाते-जाते वन विभाग बालोद ने अवैध लकड़ी परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। विभाग ने अलग अलग टीम बनाकर जिले के विभिन्न मार्गों पर रात 2 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक छापेमारी की। इस कार्रवाई में आठ गाड़ियां लड़कियों से भरी जब्त की गई। जब गाड़ियों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

   सोमवार की रात साल 2024 के जाते-जाते वन विभाग ने जबरदस्त सक्रियता दिखाई। दिन में प्लानिंग कर रात में छापेमारी की योजना बनाई गई। डीएफओ बी एस सरोटे के निर्देश व एसडीओ सुश्री डिंपी बैस के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर सड़कों पर चल रही गाड़ियों पर नजर रखी गई। रात 2 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कार्रवाई की गई। खास तौर पर ट्रैक्टरो पर विशेष जांच की गई। इस दौरान टीम ने डौंडीलोहारा रोड, सिकोसा क्षेत्र, गुरुर, डौंडी मार्ग पर विशेष रूप से चौकसी रखी गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आठ ट्रैक्टर पकड़े जिसमें लकड़ियां भरी हुई थी। वनमंडल अधिकारी बीएस सरोटे ने जानकारी दी कि जब्त लड़कियों की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर मालिक से पूछताछ की जा रही है। लकड़ी जहां से लाई गई उस जगह की पहले जांच की जाएगी। यदि वन विभाग की जगह से पेड़ काटे गए मिलेंगे तो आगे कार्रवाई की जाएगी। यदि राजस्व विभाग से लकड़ी काटी पाई गई तो अवैध परिवहन का मामला बनाया जाएगा। सभी गाड़ियों पर विधि सम्मत जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

 

अवैध परिवहन को लेकर लगातार की जा रही जांच 

वन मंडल अधिकारी सरोटे ने जानकारी दी कि अवैध रूप से लकड़ी परिवहन की जानकारी मिलती है। विभाग द्वारा बीच-बीच में इस तरह सर्चिंग की जाती है। जब भी कोई इस तरह के अवैध लकड़ी परिवहन में लगी गाड़ियां मिलती है तो उस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाती है। जब तक गाड़ियों के ड्राइवरो व मालिकों के बयान के आधार पर आगे की जांच की कार्रवाई की जाएगी और वन अधिनियम के तहत फाइन सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधायक भावना बोहरा को मिला राज्यपाल के हाथों उत्कृष्ट विधायक सम्मान: वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट विधायक मिला खिताब 

hindmedianews

जल संचय, जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महासमुंद जिले को मिला प्रथम स्थान

Sakshi Bansod

खबर का असर-सेंदूरगढ़-बासिन सड़क पर शुरू हुआ सुधार कार्य, मुरुम डालकर की जा रही मरम्मत….!

पंजीयन व रकबा संशोधन अटका, टोकन कटने में रोड़ा, किसानों की बढ़ी परेशानी झलक रहा सरकार का मंसूबा 

Sakshi Bansod

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में आरक्षक की दर्दनाक मौत

Sakshi Bansod

मुख्यमंत्री का ट्वीट आदेश…. महज़ एक ट्वीट….*ग्रामीणों ने सुबह रोकी रेत से भरी गाड़ी….. शाम तक हो गई सेटिंग…..* *माइनिंग अफसर की संदिग्ध भूमिका….. मामला रेत खदान का…..*.

Chunesh Sahu