hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*शहर से लगे ग्रामीण इलाकों में सुलग रहा भट्ठों की आग…भट्ठों की आंच से झुलस रहा शासन का राजस्व* *खनिज विभाग को रेत से नहीं मिल रही फ़ुर्सत…..* *अवैध लाल ईंट से कारोबारी हो रहे हैं लाल..*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छग धमतरी
जिले में अवैध ईंट भट्ठों पर जिला प्रशासन नकेल कसने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। सड़क के किनारे से लेकर जंगल के अंदरूनी इलाके में तक इन भट्ठों की आग सुलग रही है। रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर प्रदेश भर में बवाल के बीच अवैध भट्ठों की आंच को अनदेखा किया जा रहा है। इन भट्ठों की आंच से शासन को लाखों का राजस्व तो झुलस रहा है, साथ ही रायल्टी जमाकर ईंट का व्यवसाय कर रहे लोगों को भी तगड़ा नुकसान हो रहा है।

तेजी से फल फूल रहे इस अवैध कारोबार में अवैध कटाई,रेत भी बड़े पैमाने पर खपाएं जा रहें हैं। लेकिन लाल ईंट के इस काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब भी तैयार नहीं हैं।

खनिज विभाग के रिकार्ड के मुताबिक जिले में इस वक्त कुछ ईट भट्ठों का संचालन के लिए आवेदन आए हैं लेकिन अनुमति नहीं है, लेकिन विभाग के पास अवैध भट्ठों का कोई रिकार्ड नहीं है। आश्चर्य की बात है कि रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए भाग दौड़ कर रहें खनिज और राजस्व विभाग के अधिकारियों को ये ईंट के भट्ठे नजर नहीं आ रहें हैं। शहर के आसपास की बात करें तो शहर से लगे गांव के सड़क किनारों पर ईट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। इन अवैध भट्ठों पर कार्रवाई करने में खनिज विभाग के अधिकारी तनिक भी रूचि नहीं ले रहे हैं। जानकारी मुताबिक शहर एवं शहर से लगे ग्रामों में कोलियरी, अमेठी, दर्री, खरेंगा,अछोटा, भोयना , मुड़पार, मथुरा डीह,देवपुर,दोनर, गंगरेल, मरादेव, आमदी, पोटियाडीह, जवरगांव, लीलर, अरौद, मगरलोड, बुडेनी, करेली , गाड़ा डीह, मंदरौद, सिरसीदा, परेवाडीह, कलापफोड़ी, नवागांव, ठेकला, भाटागांव, इनके अलावा और भी गांवों में अवैध रूप से ईंट का भट्ठा सजा हुआ है बावजूद इसके खनिज विभाग कुम्भकरणीय नींद में है यह समझ से परे है।

_लाल ईंटों का इस्तेमाल है प्रतिबंधित_ :
पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए सुप्रीमकोर्ट के आदेश अनुसार शासन के सभी शासकीय निर्माण कार्यों में फ्लाई ऐश ईंट का उपयोग किया जाने का सख्त निर्देश दिया है।
बावजूद इसके अवैध कारोबारी पर्यावरण को क्षति करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

बहरहाल मामले पर प्रशासन क्या कार्यवाही करती है यह देखने का विषय है.?.?.?.?.

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

सन राइस इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल में मनाई गई वार्षिक उत्सव।

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस ने किया कांवड़ियों का भव्य स्वागत,अमरकंटक से कवर्धा के पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर में कावड़ियों ने किए जलाभिषेक

hindmedianews

गुरुर नगर पंचायत क्षेत्र में बेखौफ खुलेआम चल रही है अवैध लाल ईट भट्ठा, नगर प्रशासन मौन,

Chunesh Sahu

जब गांव के ऋषिकेश ने 12 का पहाड़ा सुनाया तो प्रभावित होकर कलेक्टर ने उपहार में दिया उसे अपना पेन

Admin

कलेक्टर के जन दर्शन में समस्याओं के निदान पाने,जमीन पर घंटों बैठ रहे करदाता,सरकारी व्यवस्था पर सवाल 

hindmedianews

वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में की आयकर बिल पेश 2025

Sakshi Bansod