hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़

मुंगेली जिले के सरगांव में एक बड़े बैंक फ्रॉड का मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक जॉइंट बैंक खाते से 15 लाख रुपए की ठगी की..

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

रिपोर्ट.. अतुल श्रीवास्तव

लोकेशन..मुंगेली छत्तीसग़ढ

 

मुंगेली जिले के सरगांव में एक बड़े बैंक फ्रॉड का मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक जॉइंट बैंक खाते से 15 लाख रुपए की ठगी की..

 

मुंगेली//सरगांव निवासी बजरंग साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 4 अक्टूबर को उनके भाई योगेश साहू के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताया और डेबिट कार्ड का वार्षिक चार्ज बंद कराने के बहाने ओटीपी मांगा। इसके बाद, उनके जॉइंट बैंक अकाउंट से तीन बार में 15 लाख रुपए निकाल लिए गए।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया, जिसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में दिल्ली रवाना किया गया। टीम ने दिल्ली में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तीन आरोपियों गुलशाना उर्फ शालिनी कुमारी, नरेन्द्र प्रताप उर्फ पंकज कुमार, और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया

 

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से 4 लाख 20 हजार रुपए नकद,और बैंक खातों में 4,61,000 रु प्रकरण मे कुल 821000 रूपये रिकव्हर करने मे मुंगेली पुलिस को मिली सफलता साथ ही कई मोबाइल फोन और अन्य सबूत बरामद किए गए। इस पूरी कार्रवाई में सरगांव थाना प्रभारी और साइबर सेल की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

राजस्व निरीक्षक की लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, निलंबन की कार्यवाही…..

Chunesh Sahu

8 साल पुराने डॉक्टर दंपति हत्या कांड का पर्दाफाश – कबीरधाम पुलिस ने खोला रहस्य, आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

*मोहारा में जोन स्तर खेल हुआ सम्पन्न * छत्तीसगढ़ ऑलंपिक की धूम. ग्रामीणों मे उत्साह… 

Chunesh Sahu

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा वर्ष 2023अंतिम तिथि,08 फरवरी तक कर सकते है आवेदन

hindmedianews

किसान कांग्रेस का तीखा हमला: आज डीएमओ को भेंट किया जाएगा ‘चूहा पकड़ने का जाल’, 7 करोड़ के धान घोटाले पर FIR की मांग

hindmedianews

*शरद पूर्णिमा पर्व हमें आध्यात्मिक चेतना, शुद्धता और समाज में एकता का संदेश देता है : रंजना साहू*

Chunesh Sahu