hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण,कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर मिला अनुपस्थित,शोकॉज जारी करने दिए निर्देश 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने आज गुरुवार को पंडरिया विकासखण्ड के सुदूर वनांचल क्षेत्र कुकदूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रसंगिना साधु अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अनुपस्थित डॉक्टर के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिए। यहां बताया गया कि मेडिकल ऑफिसर डॉ साधु अक्सर कार्य में अनुपस्थित रहते है।

कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने समुदायिक स्वास्थय केंद्रों के सभी वार्डों की साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता पर भी जोर दिया। उन्होंने स्वास्थय विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे मरीजों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करें और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने का आश्वासन दिया और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। निरीक्षण के दौरान पंडरिया एसडीएम, बीएमओ सहित जनपद सीईओ उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए 55 लाख 62 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

hindmedianews

पोषण पुनर्वास केन्द्रों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमांत्रित

hindmedianews

ग्राम करही महानदी में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन जोरों पर, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल….!

अजय महंत

**धरती आबा जनभागीदारी अभियान: ग्राम खड़मा और रतावा में शिविरों का सफल आयोजन, ग्रामीणों को मिला बहुआयामी लाभ**

Chunesh Sahu

पंचराम साहू ने किया था अपनी देह दान, आकस्मिक निधन होने पर परिजन सौपे प्रशासन को

hindmedianews