hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

मोहगांव में डाक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों को मिली डाक विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, उपसंभाग कवर्धा के मोहगांव में 30 सितंबर 2024 को डाक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  विष्णु चंद्रवंशी और सरपंच दिलदार मोहम्मद ने कार्यक्रम की शुरुआत की।

डाक विभाग के कर्मचारी राजेंद्र सिंह पाहुजा ने बताया कि जिला अधिकारी अजय कुमार देवांगन ने डाक विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, पोस्ट ऑफिस बचत खाते, आरपीएल आई और अन्य योजनाओं के बारे में बताया।

इस अवसर पर सुकन्या समृद्धि योजना के 23 खाते, पोस्ट ऑफिस बचत खाते के 18 खाते, एक कॉम्बो पॉलिसी और 50 लाख रुपये का आरपीएल आई प्रस्ताव प्राप्त हुआ। इसके अलावा, 38 लाख 12,342 रुपये के 15 प्रस्ताव भी प्राप्त हुए।

कार्यक्रम में हाईस्कूल मोहगांव के प्राचार्य कोमल चांदसे, हायर सेकंडरी स्कूल मोहगांव के टीचर  लाल जी चंद्रवंशी, अल्का भारद्वाज,  अन्नू गोस्वामी,  चंचल पांडेय, यशोदा सोनी,  किर्ती बिरकोराजेंद्र सिंह पाहुजा सहित ग्रामवासी, पंच, छात्र, छात्राएं और पंडरिया उपडाकघर के समस्त शाखा डाकपाल उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम प्रत्येक माह एक डाकघर में आयोजित किया जाता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

संबंधित पोस्ट

पाली के जंगल मे चल रहे बावनपरी के फड़ पर कटघोरा पुलिस का छापा: 1 लाख से अधिक की रकम जब्ती के साथ 15 जुआरी हिरासत में, एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

hindmedianews

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर रक्तदान किया

Chunesh Sahu

बाल कौशल प्रतिस्पर्धा में बना ओवरऑल चैंपियन:शिखर पर पहुंचा प्राथमिक शाला केशली गोड़ान 

hindmedianews

व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल पंजीकरण और अपडेट करना अनिवार्य

aakashbanjare

आहता में बिजली चोरी, सुपरवाइजर और आबकारी उप निरीक्षक की सांठगांठ   टीम के पहुंचते ही कटी लाइन

Chunesh Sahu

जनता की सुविधाओं हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया 49 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

dharmchandrakar