hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

‘तितली सम्मेलन 2024 का द्वितीय दिवस प्रतिभागियों ने किया सर्वेक्षण‘‘

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा ,भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत आयोजित प्रथम तितली सम्मेलन 2024 के द्वितीय दिन मैदानी सर्वे का कार्य रखा गया था जिसमें उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। सर्वेक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को तितली हाट स्पॉट की संख्या के आधार पर छह समूहों में बाँटा गया था। प्रत्येक समूह में दो वनकर्मियों को पाथ प्रदर्शित करने हेतु नियुक्त किया गया था। सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रातः एवं सायंकाल को अपने अपने तय किए गए तितली हाट स्पॉट में सर्वे कार्य सम्पन्न कराया गया। सर्वे के दौरान तितलियों ने प्रतिभागियों एवं भाग लेने वाले अनुभवी से तितली प्रेमियों का मन मोह लिया इस सर्वे के दौरान commander orange oakleaf, baronet, common sailor, stripped tiger, blue tiger, common leopard , staff Sargent, yellow pansy, lemon pansy, blue pansy, lime swallow tail, great egg fly, common crow, nawab, common grass yellow, Mormonआदि तितलियाँ बहुतायत में दिखाई दी।

तितली प्रेमियों द्वारा बताया गया कि भोरमदेव अभ्यारण तितलियों के लिए स्वर्ग जैसा है, यहाँ तितलियाँ प्रचुर मात्रा में विद्यमान् है एवं बहुतायत में दिखाई दे रही है । कुछ तितली विशेषज्ञों द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा दो तीन ऐसी तितलियाँ भी देखी गई हैं जो अब तक भोरमदेव अभयारण्य में रिपोर्ट नहीं गई हैं। तितली विशेषज्ञों द्वारा देखी जा रही तितलियों की फोटोग्राफी भी की जा रही है एवं उन्हें एक चेक लिस्ट भी प्रदान किया गया है जिसमें वे उनके द्वारा देखे गए तितलियों को मार्क करते जा रहे हैं। सम्मेलन समाप्ति उपरांत एक गूगल ड्राईव लिंक जारी किया जाएगा जिसमें सभी तितली प्रेमियों द्वारा अपने द्वारा लिए गए फोटोग्राफ्स को अपलोड किया जाएगा। तितली प्रेमियों को सर्वे समाप्ति उपरांत आज शाम सरोदा दादर में स्थानीय संस्कृति बैगा नृत्य एवं रात्रिकालीन आकाशीय परिदृश्य स्टार गेजिंग का आयोजन किया गया है जो कि प्रतिभागियों के लिए अविस्मरणीय सिद्ध हो सकेगा।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में करेंगे शिरकत, 30 लाख की लागत से बने भवन का करेंगे लोकार्पण

Sakshi Bansod

**स्वच्छता पखवाड़ा: संयुक्त जिला कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ**

Chunesh Sahu

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025: पंडरिया और बोड़ला निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण कर किया गया रवाना

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में फ़ूड पार्क स्थापना, उप अभियंताओं की नियुक्ति, सड़क निर्माण और मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना के संबंध में पूछा प्रश्न

Sakshi Bansod

क्या राजस्व विभाग में सब कुछ सही..सही…?.?.?. दुर्ग संभाग में तहसीलदार निलंबित… सूरजपुर, दुर्ग,बिलासपुर जिलों में पटवारियों पर जीरो टॉलरेंस की नीतियां… धमतरी में कोटवार पर भी आंच नहीं  कलेक्टर परिसर में जलता युवक… नगरी में भटकता किसान… जिला प्रशासन मौन….???

Chunesh Sahu

एक पेड़ मां के नाम,,,,,

Chunesh Sahu