hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस मनाया गया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पण्डरिया- बिरकोना संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को हाथ धोने के महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्रधानपाठक शिवकुमार बंजारे और शिक्षक लता चांदसे, सत्येंद्र नाथ प्रताप सिंह ने बच्चों को हाथ धोने की सही विधि सिखाई और इसके स्वास्थ्य संबंधी फायदों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे नियमित और सही तरीके से हाथ धोने से बीमारियों से बचाव हो सकता है, खासकर संक्रमण और विषाणुजनित रोगों से। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हाथ धोने के महत्व पर आधारित रंगारंग चित्र बनाए, नारे लिखे और शपथ ली कि वे हमेशा स्वच्छता का पालन करेंगे।

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

समारोह का समापन बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक लघु नाटिका से हुआ, जिसमें उन्होंने हाथ धोने और स्वच्छता की आदतों को अपनाने का संदेश दिया।

संबंधित पोस्ट

हत्या: दुष्ट पति ने अपनी ही पत्नी का करंट लगा गला दबाकर कर दी हत्या  

hindmedianews

*केरल के इतिहास के कुछ सबक सीखिए राहुलजी!* *(साभार टिप्पणी : पीपुल्स डेमोक्रेसी, अनुवाद : संजय पराते)*

Chunesh Sahu

हांगकांग में भयावह हादसा पुरानी रिहायशी इमारतों में लगी आग ने लील ली सैकड़ों ज़िंदगियां, शहर में मची अफरा-तफरी

Sakshi Bansod

PIC मीटिंग में नगर पंचायत का कड़ा रुख: अटल परिसर का टेंडर निरस्त; अधूरे कार्यों के ठेकेदारों को 7 दिन का अल्टीमेटम* अध्यक्ष प्रमोद

Chunesh Sahu

*कलेक्टर की एक और पहल : अब नीट-जेईई के लिए उमंग अभियान* *एक सौ विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, कलेक्टर ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित*

Chunesh Sahu

*बोराई पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्यवाही रहेगी जारी*… ट्रक से 80 किलोग्राम गांजा बरामद…

Chunesh Sahu