hindmedianews
Breaking News
अन्य

*परम्परा का निर्वहन करते बालोद जिला के चिटौद के बच्चो ने फिर से किया राम लीला व नाटक खेलने का शंखनाद*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*परम्परा का निर्वहन करते बालोद जिला के चिटौद के बच्चो ने फिर से किया राम लीला व नाटक खेलने का शंखनाद*

 

बालोद.…बालोद जिला के अंतिम छोर में गुरुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चिटौद के गुरुजन व कला साधक राम लीला व नाटक मण्डली को अतीत से निज ग्राम में व छत्तीसगढ़ के कोने कोने में जाकर प्रदर्शन कर लोहा मनवाने में कोई कसर नही छोड़े l यंहा के जीवट कलाकार,राम जन्म,सीता स्वयंबर, राम बनवास,सीता हरन,राम सबरी मिलाप,बाली वध,अंगद रावण संवाद,रावण वध,नाटक में,भक्त पूरनमल, भक्त ध्रुव,राजा हरिश्चन्द्र, सत्यवान सावित्री,जालंधर वध, राजा मौरजध्वज,शीत बसंत, एक मुट्ठी चावल जैसे मार्मिक व शिक्षाप्रद भगवान राम की लीला व धार्मिक नाटक छत्तीसगढ़ के अनेको अंचल में प्रस्तुतिकरण करके गौरवान्वित हुआ करते थे l गुरूजी स्व. बिसालिक साहू, स्व. मिलन ठाकुर,जी, गुरूजी, स्व. बलदेव टांडे, स्व. मंशा राम ठाकुर जी, स्व. झरियार साहू जी,स्व. घनश्याम साहू जी, स्व. शिवदयाल साहू जी, स्व. मोहन साहू जी, स्व. जागेश्वर साहू जी. के निर्देशन में,व गोकुल साहू जी, तिहारु ठाकुर जी,प्रीतम रजक जी, स्व.त्रिभुवन साळुंके जी, के मनमोहक संगीत में अभिनय करने वाले,श्री सूखऊ राम साहू, प्रेम साहू, स्व. मदन साहू,स्व. जहुर सिन्हा,परसराम साहू,राम मिलन साहू,स्व.लखन टांडे,स्व. सरजू साहू, किशुन यादव, स्व. झिटू ठाकुर, स्व. बिशाल ठाकुर, स्व. पति राम निषाद, स्व. तिजू राम साहू, स्व. गोवर्धन तिवारी,लेख राम तिवारी,दोनों स्व. पुनीत ठाकुर,स्व.नर्ससिंँग निषाद,, स्व.भुवन ठाकुर, स्व. कपिल पेंटर, स्व. मिलाप ठाकुर, स्व. गिरधारी ठाकुर,केशव साहू, दीनदयाल सेन,किशुन यादव,जगन यादव, तुला राम साहू, नरेश ठाकुर, स्व. बिरझु निषाद, स्व. धनी राम साहू,भुनेश्वर निषाद,रूपराम नागवंशी, ईश्वर निषाद,भागी साहू, स्व. यादो साहू,सुरेन्द्र तिवारी,रामाधिनसोरी,मोती राम सिन्हा, खोरबाहरा सिन्हा,छोटेलाल साळुंके, धना राम साहू,पंजाब राव साळुंके, जितेन्द्र साहू, स्व. सुरेन्द्र टांडे,अशोक टांडे,गोपी साहू, केशव सिन्हा, रामकुमार यादव, यशवंत साहू, हेमलाल ध्रुव, बसंत ठाकुर,स्व. कांता साहू,रामकुमार ठाकुर,जैसे चिटौद के अनेको कला साधको का जीवंत अभिनय स्वर्णिम अक्षर में लिखा जा चूका है,इनको आज भी गांव व अंचल में बड़े ही श्रदा पूर्वक याद किया जाता है,चिटौद के लीला नाटक के दोहा, चौपाई, कवित्त, बहरत, लावनी, छंद आदि को चिटौद के गुरुजनो ने इतने मनमोहक तरीके से सजाये थे,जिन्हे सुनते ही समूचे दर्शकदीर्घा के रोम रोम संगीत की अथाह सरोवर में मन्त्रमुग्ध होकर प्रेमाभाव से गोता लगाए करते थे,जिन्हे शब्दों से बया कर पाना अतिमुश्किल है l चिटौद की लीला व नाटक के संगीत व अभिनय से प्रेरणा लेके आज भी कई अंचलो में मंचन किया जाता है l और चिटौद के गुरुजन व कला साधको को याद किया करते है l चिटौद के कुछ कलाकार आज भी छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परम्परा को ह्रदय से आत्मसात करके निरंतर सांगितिक सेवा देते आ रहे है l विगत कुछ वर्षो से किसी कारणवश,चिटौद की रामलीला व नाट्य प्रदर्शन सिर्फ रावण वध तक सीमित हो गया था, पांच सात वर्ष पूर्व पुनः प्रारम्भ करने हेतु कुछ आदरणीय जनो के द्वारा प्रयास जरुर किया गया परन्तु किसी कारणवश सफलता हाथ नही आया,और राम जी को सादर प्रणाम कर विराम करना पड़ा l सर्वविदित है राम की महिमा युगो युगो से गाती रही है, और निरंतर गुंजायमान होती रहेगी l रामकाज कीन्हे बिना मोहे कँहा विश्राम के भाव सँग,श्री राम जी को ह्रदय में धारण कर,कुछ समय से बने शून्यकाल को पुण्यकाल का रूप देने हेतु एवं चिटौद की राम लीला व नाटक को पुनः जागृत करने के लिए वर्ष 2024 में ग्राम के सम्पूर्ण ऊर्जावान बच्चो ने धार्मिकता,एकता, समर्पण, संगठन व जोश का परिचय देते हुए,संगीत के साथ रामलील्ला प्रस्तुत करने हेतु तैयार हुए है,और विगत चार महीनो से निरंतर छत्तीसगढी लोककला मंच सोनहा बादर के कार्यशाला प्रांगण में अभ्यास करते आ रहे है l वर्तमान में बाल नाट्य व लीला मंडली के पदाधिकारीयों व सदस्यों का परिचय इस प्रकार से है – मैनेजर- डॉ गोपीचंद साहू, निर्देशक व संगीतकार – जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष – रूपराम नागवंशी, उपाध्याय – आशीष साहू,कोषाध्यक्ष – गुहाराम साहू,

सचिव – कृष्णकांत नागवंशी,

मंच संचालक – लोकेश साहू,

संरक्षक -दीनदयाल सेन, भागीरथी साहू, धनंजय साहू, दिनेश पाठक,

कवि / मुख्य गायक – कमलेश साहू, हारमोनियम व सह गायक – त्रिभुवन साहू, तबला – गिरिवर रजक, ढोलक – गौरव यादव, झुमका मंजीरा व सहयोगी – दिनेश पाठक, बबलू ठाकुर, मुकेश नेताम, डोमार साहू,

कलाकर – आशीष साहू, कृष्णकांत नागवशी,रेमन साहू, हिमांशु यादव,मयंक नागवंशी, प्रदीप नेताम, जितेश साहू, कोमल नेताम, गिरीश साहू, विजय यादव, सियाराम साहू, भूपेश साहू, गजेंद्र साहू, प्रांजल साहू, विक्रम नेताम, बबलू नेताम, हरीश नेताम, तेज राम यादव, देवरत साहू, अर्जुन ढीमर, टीकू निषाद, विक्की साहू, विनय साहू, लक्की साहू, भोजेंद्र पाठक, चुम्मन साहू, विनय ढीमर, सुशील साहू, दानेश्वर निषाद, अमन यादव, डिगेश साहू है, ये सभी निरंतर ग्राम के पूर्व कला साधको व गुरुजनो के कुशल मार्गदर्शन से साधना व रियाज समर्पण भावना से करते आ रहे है l समस्त ग्रामवासी अतिप्रसन्नता भाव के सँग सभी बच्चो को शुभकामनायें प्रेषित करते हैं,

 

संबंधित पोस्ट

सतनामी समाज धमतरी के युवा प्रकोष्ट का बैठक रखा गया,जिसमे समाजिक साथियों द्वारा बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा अर्चना के बाद सामाजिक चर्चा जारी की गई।

Chunesh Sahu

धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा ग्राम नारी में एवं थाना मगरलोड द्वारा ग्राम मगरलोड एवं ग्राम बेलरदोना सहित तीन जगहों में जुआ ताश खेल रहे 16 जुआरियों के विरुद्ध किया गया वैधानिक कार्यवाही*

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के जन्मदिवस पर फल और बिस्किट वितरण

Chunesh Sahu

गोबरा-नवापारा से बड़ी खबर सफाई कर्मचारी से पुलिस की मारपीट का आरोप, हाथ फ्रैक्चर होने की बात; कर्मचारियों में आक्रोश, थाने का घेराव

Sakshi Bansod

*श्रद्धा और भक्ति के संगम से सराबोर हुए सलोनी, भोथीपार और खलारी; जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने किया मानसगान प्रतियोगिता का शुभारंभ*

Chunesh Sahu

वनमंत्री ने दी लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाऐं

hindmedianews