hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज: हत्या की कोशिश करने वाले मां,बेटा को भेजा गया जेल, पांच दिनों बाद जगी जीने की उम्मीद

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा : थाना पांडातराई में पीड़िता शकुंतला पाली पति- रामानुज पाली उम्र 25 वर्ष ने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उनके पति रामानुज पाली एवं सास  सुखबती पाली के द्वारा इसे पसंद नहीं करना तथा दहेज की मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने संबंधी जानकारी लिखीं गई थी।

पूरी जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे घास काटने खेत गई थी तब इसके पीछे-पीछे इसके पति एवं सास भी चले गये एवं कांदी बांधने के रस्सी से गला में फंसाकर हत्या करने के नियत से कंसकर दोनो तरफ से खिंचे जिससे यह बेहोश हो गई तब इसे मर गई जानकर वही खेत में ही छोडकर वहां से चले गये 05 दिन बाद अस्पताल में इसे होश आई तब यह घटना की बात अपने माता पिता एवं गांव के सरपंच एवं गांव के अन्य लोगों को भी बताई है कि रिपोर्ट पर थाना पाण्डातराई में आरोपी पति-रामानुज पाली एवं सास-सुखबती पाली के विरुद्ध अपराध क्रमांक 163/2024 धारा- 109, 85, 3(5) B.N.S. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी जन्मेजय पाण्डेय थाना पांडातराई  द्वारा अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के भीतर प्रकरण के आरोपी 1.(पति)रामानुज पाली पिता इंदरू पाली उम्र 26 साल, 2.(सास) सुखबती पाली पति इंदरू पाली उम्र 55 साल दोनो निवासी सोढा थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो दोनों आरोपीयों ने अपना-अपना जुर्म स्वीकार किये l आरोपी रामानुज पाली से मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त रस्सी को जप्त किया गया l दोनो आरोपीयों को दिनांक 24.08.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने के बाद जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक – जन्मेजय पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक- रघुवंश पाटिल, आरक्षक मारतंग चंद्रवंशी, रोहित मरावी, नरेश बघेल महिला आरक्षक सीमा साहू का विशेष योगदान रहा है।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: आज 5 नवंबर को कवर्धा में भव्य राज्योत्सव का होगा आयोजन

hindmedianews

शत प्रतिशत मतदान हेतु- रक्षासूत्र बांधकर लिया संकल्प

hindmedianews

केशलीगोड़ान के रंगमंच में शिवकुमार बंजारे को किया गया सम्मानित

hindmedianews

*RTI के जानकारी देने गुमराह कर रहे हैं जनसूचना अधिकारी…..* *बड़ी रकम के वारा न्यारा की आशंका…सेटिंग्स करने में फेलूलर साबित हुआ मध्यस्थ व्यक्ति…गुप्त सूत्र के हवाले से खबर..* *आखिर क्यों जानकारी देने से घबरा रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी .*

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

hindmedianews

बच्चों के समग्र विकास पर रहेगा जोर भारत सरकार की स्कूल शिक्षा और साक्षरता सचिव श्रीमती अनिता करवाल ने वीसी के जरिए ’बनाई गई कार्ययोजना’ को मूर्त रूप देने दिया मार्गदर्शन

Chunesh Sahu