hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

बिजली का मेन तार टूट , बाल बाल बचे छात्र और शिक्षक आक्रोशित पालकों ने  विद्यालय में जड़ा ताला 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पंडरिया- बिरकोना संकुल अंतर्गत संचालित वनांचल के शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में आज दोपहर 12:30 बजे बिजली का तार अचानक स्पार्किंग होने के कारण जलकर टूटकर शाला मैदान में गिर गया। समय लघु अवकाश का था रसोईया और शिक्षकों के तत्परता और सूझबूझ से स्कूली बच्चों को बिजली के चपेट से सुरक्षित बचा लिया गया। घटना हृदय विदारक था बच्चे डरे सहमें रोने लगे तत्काल बिजली विभाग को सूचना दिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पालकों को सूचित किया गया, तत्पश्चात शिक्षा विभाग को सूचना दी गई लगभग 1 घंटे बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा जीर्ण-शीर्ण तार को फिर से जोड़ रहे थे तो ग्रामीणों ने विरोध जताया कि बिजली का जीर्ण-शीर्ण तार फिर से टूटकर कभी भी गिर सकता है इसकी जवाबदारी किसकी होगी। इतने में बिजली विभाग के कर्मचारी ताव में आकर अनाप-सनाप बहस करने लगे पालकों जनप्रतिनिधियों तथा शिक्षकों के साथ बदतमीजी पूर्वक दादागिरी करने लगे कि हम अपना काम करने आए हैं हमें अपना काम करने दो। मामला बिगड़ता देख बिजली विभाग के उच्च अधिकारी का आगमन हुआ। पालकों ने अपनी समस्याएं रखी समस्या का समाधान ना होते देख गुस्साए पालकों द्वारा विद्यालय में ताला जड़ दिया गया। और कहा कि जब तक यह मौत का खतरनाक तार विद्यालय परिसर से नहीं हटाया जाएगा, तब तक स्कूल का ताला नहीं खुलेगा। हम अपने बच्चों को मौत के मुंह में नहीं धकेल सकते।

ग्रामीण जनप्रतिनिधियों पालकों तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने इसकी लिखित में सूचना शिक्षा विभाग को दे दी है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बार-बार फोन कॉल के माध्यम से जानकारी लेते रहे, बच्चों की कुशलक्षेम पूछते रहे। ज्ञातव्य हो कि स्थानीय ग्रामीणों तथा शाला के प्रधान पाठक द्वारा बिजली के तार को हटाने हेतु कई बार निवेदन आवेदन किया जा चुका हैं, लेकिन विभाग के असंवेदनशील बना हुआ है। दोपहर 4:00 बजे तक काफी संख्या में पालक गण, जनप्रतिनिधी, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण विद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते रहे लेकिन मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। पालक और बच्चे सहमे हुए हैं। वहीं संकुल समन्वय पूरे समय तक विद्यालय परिसर में डटे रहे तथा उच्च कार्यालय को पल-पल की जानकारी प्रेषित करते रहे। आपको जानकारी दे दें की स्थानीय विधायक कार्यालय, एसडीएम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बिजली विभाग को कई बार इसकी आवेदन और प्रिंट मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया जा चुका था। बिजली विभाग के अधिकारी मौके का मुआयना भी कर चुके थे केवल लगाने की बात कह कर चले जाते थे। 88000 से अधिक की डिमांड राशि की मांग कर रहे थे। इस समस्या को विभिन्न माध्यमों से कई समाचार-पत्रों, पोर्टल न्यूज, चैनलों द्वारा बिजली विभाग के संज्ञान में लाया जा चुका है लेकिन बिजली विभाग हठधर्मी बना हुआ है। शायद बिजली विभाग को किसी के मौत का इंतजार है।

संबंधित पोस्ट

स्टूडेंट्स को चाकू की नोक पर बनाया बंधक, शहर में बढ़ी दहशत

Sakshi Bansod

शक्कर कारखाना पंडरिया मे कर्मचारी अपने मांगो को लेकर हड़ताल पर

hindmedianews

कबीरधाम आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

hindmedianews

रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की उमंग पूरे देश भर के साथ जिले के ग्रामीण अंचलों में धूमधाम मनाया जा रहा है

Chunesh Sahu

स्वच्छता ही सेवा 2024: 30 सितंबर को होगा पंडरिया में सामुदायिक स्वच्छता शिविर व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

hindmedianews

पाण्डातराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 29 पौवा अवैध शराब और मोटरसाइकिल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod