hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

78 वे स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक शाला बुनियादी में भागवत डाहिरे ने किया ध्वजा रोहाण, दी तिरंगे को सलामी 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

@अजय जांगड़े 

पंडरिया : 15 अगस्त की शब्द सुनने व पढ़ने से ही मन में एक सुकून का एहसास हो आता है। देश की आजादी को 78 वें साल हो चुके है। पूरे देश में देश के प्रति जय जय जवान, जाय किसान के नारे के साथ भक्तिमय भारत माता की जयघोष की जा रही है। 
खुशी व देश में आजादी के समय अपने आप को कुर्बान कर देने वाले वीर सपूतों को भी नमन किया जा रहा है। वहीं इस महा पर्व को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इस अवसर पर भागवत प्रसाद डाहिरे जो पंडरिया नगर ही नहीं बल्कि आस पास के जिलों में भी एक समाज सेवी के रूप में जाने जाते है।
पंडरिया स्थित बुनियादी शाला में इन्हे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। जहां उन्होंने भारत माता की जयघोष के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने का संकल्प लिया और आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझाने का आह्वान किया तथा इस महापर्व में मुख्यातिथि भागवत प्रसाद डाहिरे के अलावा बुनियादी शाला के प्रधानपाठक व विद्यालय परिवार, छात्र छात्राएं सहित राजकुमार अनंत वार्ड पार्षद और समाज सेवी आनंद सिंह मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

एंटी पोचिंग टीम की बड़ी कार्रवाई जिंदा पैंगोलिन के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, अभयारण्य क्षेत्र में पहली बड़ी सफलता

Sakshi Bansod

राज्य के सभी परिवारों को राशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता-केबिनेट मंत्री श्री अकबर

hindmedianews

गोजी के गौठान में सात एकड़ में फैले बाड़ी को देख प्रफ्फुलित हुईं प्रभारी सचिव रेणु जी.पिल्ले संकरी, सौंगा, बकोरी और छिंदभर्री में हो रहे कार्यों का भी अवलोकन कर हितग्राहियों से चर्चा की

Chunesh Sahu

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के  डौण्डी विकासखण्ड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया,

Chunesh Sahu

स्थानीय क्षेत्रों के विकास को मिली नई दिशा, डीएमएफ शासी परिषद की बैठक सम्पन्न

Sakshi Bansod

हत्या करने की कोशिश करने वाले आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews