
छग / धमतरी _ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में इन दिनों आबकारी विभाग की मनमानी चरम पर है जहां विभागीय सांठगांठ और खुला मौन समर्थन के चलते देशी शराब दुकानों में मिलावट करने का गोरख धंधा धड़ल्ले से जारी है। मिलावटी शराब का गोरखधंधा पिछले कई सालों से जारी है जिस पर विभाग द्वारा नकेल कसना मुश्किल हो गया है या यूं कहें की अधिकारीयों का मौन समर्थन प्राप्त है,।

शासन द्वारा समय-समय पर छापा मार महज कागजी खानापूर्ति करते हुए एक दो निर्दोषों के ऊपर कार्यवाही कर मुख्य सरगना तक पहुंच ही नहीं पाती या फिर पहुंचना ही नहीं चाहती ,।विभाग इस ओर कोई ध्यान देना मुनासिब नहीं समझते हैं और मात्र कुछ अवैध कमाई के चक्कर में ऐसे लोगों को कथित तौर पर संरक्षण प्रदान कर रहे हैं जिससे किसी की जान भी जा सकती है किंतु सब बातों से जानबूझकर अनजान बना शासन व प्रशासन कुंभकर्णीय नींद में सोए हुए हैं।
विश्वसनीय सूत्रों व एक नाम ना छापने के शर्त पर बताया कि यह कर्मचारी किस हद तक जा कर देशी शराब दुकान में खुलेआम मिलावटी कर अपने सहित अधिकारियों को मोटी रकम का मुनाफा करा रहे हैं।वही मिलावटी शराब को लेकर रायपुर आबकारी उड़नदस्ते टीम धमतरी के अलग अलग शराब दुकान में पहुंचकर छापेमारी की थी , लेकिन जागरूक नागरिकों ने उठाया था और सवाल किया था कि आखिर क्या जरूरत आ पड़ी की संभागीय टीम को जिला स्तर पर आकर छापा मारने पड़ी, और कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही भी की थी ,इसके बाद कुछ समय के लिए मिलावटी का यह खेल बंद कर दिया गया था ।

किंतु वर्तमान में फिर से जिला के शराब दुकानों में शराब मिलावटी का खेल को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं जिले में बैठे उच्च अधिकारी भी इन पर मेहरबान है, और मदिरा प्रेमियों के स्वस्थ्य से खिलवाड़ कर रहे।

वहीं इस गोरख धंधा में संलिप्त अधिकारी सुपर वाइजर लाखों की अवैध शराब राजस्व की वसूली कर पदस्थ उच्च अधिकारी को बटवारा मिलने के कारण चुप्पी साधे हुए हैं जो कि ज़िम्मेदार विभागीय अधिकारियों पर सवालिया निशान है।

ज्ञातव्य हो कि यह शराब में मिलावट खोरी की घटना पहली मर्तबा नहीं है बल्कि अब धमतरी जिला के कुछ शराब दुकान मिलावट करने में महारथ हासिल कर लाखों की अवैध राजस्व वसूली कर निजी स्वार्थ सिद्ध कर आम जनता के सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है जिस पर जिला आबकारी विभाग के मुखिया चुप्पी साधे हुए हैं..?.?.?.?.?.??
चुनेश साहू 7049466638





