hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

संकुल केंद्र बिरकोना में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का हुआ आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पण्डरिया- विकास खंड अंतर्गत बिरकोना संकुल में शासकीय विद्यालय में स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशन में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रथम पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन 06 अगस्त 2024 को संकुल स्तर पर आयोजित किया गया। शिक्षक-पालक मेगा बैठक का उद्देश्य शिक्षक एवं पालकों के मध्य समन्वय, पालकों को उनके बच्चों के पढ़ाई में मदद हेतु समाधानात्मक कारक उपाय सुझाना तथा शासन द्वारा बच्चों को संचालित विभिन्न हितग्राही योजनाओं एवं शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु राज्य में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से पालकों को अवगत कराना है। उच्चाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, संकुल अंतर्गत संचालित समस्त प्राथमिक, माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों, शिक्षकों, पालकों, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्षों, सदस्यों, शिक्षाविदों के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पालक-शिक्षक मेगा बैठक में 12 मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा करने के निर्देश राज्य शासन के द्वारा दिये गए थे, उपरोक्त शिक्षक-पालक मेगा बैठक राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। संकुल स्तरीय कार्यक्रम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरकोना में हुआ। संकुल में आयोजित मेगा सम्मेलन संकुल प्राचार्य एन. के. एक्का के अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम की व्यवस्थापक संकुल समन्वयक हमीद उल्ला खान रहे। संचालन विजय चंदेल एवं सत्येंद्र नाथ प्रताप सिंह द्वारा किया गया। उद्धबोधन की कड़ी में शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर द्वारा नई शिक्षा नीति 2020, ई-पुस्तकालय और जादुई पिटारा पर जानकारी दी गई। संकुल में आयोजित शिक्षक-पालक मेगा बैठक के लिये एक नोडल अधिकारी का चयन किया गया था। जिस पर पूरे शिक्षक-पालक मेगा बैठक के संचालन की जवाबदेही दी गई थी। शिक्षक-पालक मेगा बैठक में संस्था प्रमुख, प्रत्येक शाला के आधे शिक्षक एवं पालक प्रमुख रूप से शामिल हुए। साथ ही बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि सरपंच श्रीमती सविता देवी चांदसे, शाला प्रबन्ध समिति और शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य, बच्चों के पालक भी शामिल हुए जिसमें आपसी चर्चा उपरांत समाधानकारक सुझाव दिये गये। छात्र हितों पर विस्तार से चर्चा किया गया। पालक मेगा बैठक के दौरान 12 बिंदुओं पर छात्र हित में शासन द्वारा संचालित योजनाओं, शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिये संचालित योजनाओं, अध्ययन-अध्यापन में आने वाली समस्याओं, सुचारू अध्यापन, ड्रॉपआउट या लंबी अनुपस्थिति वाले बच्चों की शाला में उपस्थित कराना, बेहतर परीक्षा परिणाम पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में दिये गये सुझावों का पंजीकरण किया गया। संकुल स्तर के आयोजन पश्चात स्कूल स्तर पालकों की बैठक आयोजित कर शैक्षणिक समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की जायेगी। “उल्लास साक्षरता कार्यक्रम” के अंतर्गत सामुहिक “शपथ ग्रहण” समुदाय व शिक्षकों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सामुहिक वृक्षारोपण “एक वृक्ष माँ के नाम” मुहीम के तहत समुदाय व शिक्षकों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नंदनी चंद्राकार, रामप्यारी टेकाम, द्वारिका ध्रुव, विद्या चंद्राकार, सुनील ठाकुर, सुलभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

शारदीय नवरात्री के पावन पर्व पर रोट्रेक्ट क्लब द्वारा गरबा महोत्सव का 5 दिवसीय आयोजन

Chunesh Sahu

जिला स्तरीय ड्राइवर समारोह में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन

Chunesh Sahu

एकलव्य आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन अब 30 मई तक आमंत्रित

Chunesh Sahu

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जिले के सहकारी समिति तरौद पहुंचकर, किसानों के एग्रीस्टैक पोर्टल में किए जा रहे पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने समिति में स्वयं बैठकर किसानों से चर्चा की तथा उनके पंजीयन का अवलोकन किया।

Chunesh Sahu

शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ तहसील पंडरिया का सर्व सहमति से अध्यक्ष विजय धृतलहरे नियुक्त

hindmedianews

*विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल धमतरी का देवांगन समाज ने किया सम्मान*   *सनातन सेवा, लव जिहाद रोकथाम और धर्मांतरण विरोधी कार्यों के प्रति समाज की प्रशंसा* 

Chunesh Sahu