hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

*पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार बनने तक हमारा सफर अधूरा है: मोनिका देवांगन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार बनने तक हमारा सफर अधूरा है: मोनिका देवांगन*

 

*धमतरी* भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल शक्ति केंद्र अछोटा के पांचो बूथ अछोटा बूथ क्रमांक 211 ,212 मुड़पार बूथ क्रमांक 231,शकरवारा बूथ क्रमांक 232,बरारी बूथ क्रमांक 234 ,का बैठक ग्राम मुड़पार के यादव समाज भवन में संपन्न हुई।। बैठक में प्रमुख रूप से आगामी बूथ स्तर के प्रमुख कार्यक्रम के संबंध में एवं पंचायत स्तर के स्थानीय चुनाव के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

 

कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री अछोटा शक्ति केंद्र प्रभारी मोनिका देवांगन ने कहा कि प्रदेश एवं कार्य समिति में हुई चर्चा और तय कार्य योजना को लेकर जन-जनतक जाना है। कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलनों में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया है। कांग्रेस के खिलाफ हुए चरणबद्ध आंदोलन में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने भाजपा को केंद्र एवं राज्य में विजयश्री दिलाई है। लेकिन यह जीत अभी आधा सफर है। हम सरकार सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही नहीं बनाते,अभी और आगे जाना है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जब तक भाजपा का झंडा नहीं फहराएगा हमारा सफर अधूरा है। कांग्रेस के वोट बैंक को पूरी तरह घटाकर हमें बीजेपी को मजबूत बनाएंगे इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में जीतने के लिए एकजुट होना है।

 

महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से खड़ा है। इसलिए विश्व श्री मोदी जी की बात सुनता है। इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में एकजुटता दिखानी है। पार्टी का प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, चुनाव में भाजपा को जीताना है।

 

बैठक में प्रमुख रूप से जिला कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन शक्ति केंद्र संयोजक कैलाश देवांगन सहसंयोजक जोहन यादव अछोटा बूथ अध्यक्ष गिरधारी देवांगन मुड़पार बूथ अध्यक्ष सुखराम यादव शकरवारा बूथ अध्यक्ष मनोज सिन्हा एवं बूथ के अन्य पदाधिकारी श्रीमती मीना यादव तरुण देवांगन नरोत्तम यादव प्रेमलाल यादव सुरेश कुमार यादव सोहन सिन्हा घनाराम राम मानकी निषाद श्याम बाई निषाद एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।।।

 

 

संबंधित पोस्ट

*आजादी के अमृत महोत्सव पर रक्तदाताओं का सम्मान :- रंजना साहू*

Chunesh Sahu

प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत 156 हितग्राहियों को मिला लोन का लाभ 

hindmedianews

पंडरिया माहामाया रोड जल्द आरम्भ नही हुआ तो ठेकेदार के नाम पर एन एस यू आई दर्ज करायेगी F. I .R.

hindmedianews

सरकारी विद्यालय में बदलाव की बयार ला रहे हैं शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर 

hindmedianews

*अवैध संबंध के नतीजों का कब्रगाह बना एक निजी अस्पताल……* अस्पताल की मनमानी….. अविवाहिता का जबरदस्ती गर्भपात..

Chunesh Sahu

विकासखंड स्तरीय कीप टॉकिंग अंग्रेजी प्रशिक्षण के तीन चरण का समापन

hindmedianews