
कवर्धा , पंडरिया विधायक को तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियो से परेशान होकर एक लिखित आवेदन दिए हैं जिसमे लिखे है कि विधानसभा पण्डरिया के अंर्तगत तहसील न्यायालय कुकदुर जिला कबीरधाम छ०ग० में गरीब आदिवासी बैगा जनजाति एवं अत्यंत गरीब वर्ग के लोग निवास करते है जो अपनी निजी जमीन संबधित जैसे आपसी बटवारा, फौती नांमातरण, भूमि सीमांकन, नक्शा बटांकन, ऋण पुस्तिका, जाति निवास आमदानी, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं आर०बी०सी० 6/4 (आर्थीक सहायता राशि / मुवायजा राशि आदि कार्य के लिए बड़ी बड़ी राशि कि गरीब आदिवासीयों से न्यायालय के बाबु (रीडर) एवं आवक जावक मे आवेदक के द्वारा सामान्य आवेदन जमा करने पर आवेदक को पावती के लिए आवक जावका रिडर के द्वारा 200/500 राशि कि मांग किया जाता है तथा जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बनाने के लिए आवक जावक रिडर के द्वारा 3000/4000 राशि लिया जाता है, यदि किसानो के द्वारा पैसा नही दिया जाता है तो किसान/आवेदक को दो-तीन वर्ष तक तहसील कार्यालय का चक्कर लगाते रहते है।
अनाधिकृत व्यक्ति से तहसीलदार कराता है वसुली
अपने आवेदन में यह भी लिखे हैं कि तहसील कार्यालय के कर्मचारियों के द्वारा आर०बी०सी० 6/4 की राशि के लिए अपने संबधित दलालो के साथ मिलकर पीडित पक्षकारों से राशि की मांग करते है। तहसील कार्यालय कुकदुर में एक व्यक्ति फर्जी तौर पर तहसीलदार के संरक्षण मे तहसील के द्वारा अपने संरक्षण में रखते हुवे न्यायालय के ऑनलाईन प्रकरण के युजर आईडी पासवर्ड दे कर न्यायालय के सभी प्रकरण का लिपिक के रुप में लगातार दो वर्षों से अवैधानिक कार्य कराया जा रहा है, उक्त व्यक्ति का शासन कि ओर से किसी भी प्रकार से न्युक्ति नही हुआ है तहसीलदार अपने निजी लाभ एवं उक्त व्यक्ति के लाभ के लिए तहसील न्यायालय में कार्य कराया जा रहा है और बैगा आदिवासीयो एवं किसानो से अपना खुद के जेब भरने के लिए एवं तहसीलदार देने के लिए किसानो / बैगा आदिवासीयों से बड़ी-बड़ी राशि के लिए विवश किया जाता है और राशि आहरण किया जाता है।
समय सीमा पर कार्य नही करने का आरोप
तहसील न्यायालय कुकदुर मे संचालित होने वाले कार्य जैसे आपसी बटवारा, फौती नांमातरण, भूमि सीमांकन, नक्शा बटांकन, ऋण पुस्तिका, जाति निवास आमदानी, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं आर०बी०सी० 6/4 (आर्थीक सहायता राशि / मुवायजा राशि आदि के प्रतिवेदन/आदेश हेतु कुकदुर नायब तहसीलदार से पण्डरिया तहसीलदार को प्रतिवेदन किया जाता है जिसके कारण दो-दो वर्ष से किसानो / पक्षकारों को इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे किसान/ बैगा आदिवासी अपने भूमि संबधित कार्य एवं शासकिय कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक से लोगो को उम्मीद
वनवासियों को विधायक से शिकायत पर तत्काल संज्ञान मे लेते हुए तहसील कार्यायालय कुकदुर की समस्त कार्य प्रणाली को समय सीमा मे कार्य का निराकरण एवं तहसील कार्यालय में पदस्त कर्मचारी के द्वारा किया जा रहा अवैध वसुली एवं तहसील कार्यायालय कुकदुर में फर्जी तौर पे लिपिक का कार्य करने वाले को तहसील कार्यालय से तत्काल हटाने एवं सर्वधानिक कार्यावाही करने हेतु संबंधित विभाग को आदेश/निर्देश देने की उम्मीद है।





