hindmedianews
Breaking News
अन्य

छत्तीसगढ़ में सड़क पर खेती का अनोखा विरोध -*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*छत्तीसगढ़ में सड़क पर खेती का अनोखा विरोध -*

अतुल श्रीवास्तव/मुंगेली// रोपाई खेतों में की जाती है लेकिन जब सड़कें खेत बन जाएं तो क्या करेंगे. यही अनोखे विरोध की वजह बनी. फिर क्या हुआ छत्तीसगढ़ के मुंगेली में जानिए.

बारिश से कीचड़ पर सड़क पर खेती
मुंगेली: मानसून का मौसम है. हर तरफ झमाझम बारिश हो रही है. किसान खेती किसानी में जुटे हैं. अक्सर आपने देखा होगा कि रोपाई का काम खेतों में किया जाता है लेकिन हम एक आपको ऐसा प्रदर्शन दिखा रहे हैं, जिसमें गांव वालों ने धान के पौधे सड़क में रोप दिए.

सड़क पर खेती कर अनोखा विरोध: दरअसल गांव वाले कीचड़ भरी सड़को में चलने की मजबूरी से परेशान हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि शासन प्रशासन और पंचायत से भी कई बार गुहार लगाई गई है. लेकिन परेशानी कम होने के बजाए अब बढ़ती जा रही है. अब गांव की सड़को में ही ग्रामीणों ने धान के पौधे रोप कर विरोध जताया है. अब इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.

सड़क पर खेती
छत्तीसगढ़ के सिंगबाधा गांव में अनोखा विरोध: यह मुंगेली जिले के सिंगबाधा गांव का मामला है. यहां ग्रामीण लड़कियां. महिलाएं और पुरुष सड़क पर धान रोप कर विरोध जता रहे हैं.

गांव के लोगो ने बताया कि ”सड़क में पानी और कीचड़ की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. सरपंच से मांग किया कि अगर सड़क बनाना मुमकिन न हो तो फिलहाल बजरी या मुरुम डालकर ही कम से कम अस्थाई रूप से इस समस्या का निराकरण करें ताकि बच्चों को स्कूल जाने में कोई दिक्कत ना हो.”

सड़क नहीं बनने से ग्रामीण परेशान: ग्रामीणों का कहना है कि कई बार गांव के लोगों ने सड़क बनवाने के लिए सरपंच, सचिव, अधिकारी, विधायक जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन सकी है. ऐसे में परेशान होकर गांव के लोगों ने कीचड़ भरे रास्ते में धान का पौधा लगा दिया. ग्रामीणों का कहना है कि सब जगह जाकर अर्जी लगा दिया पर सुनवाई तो नहीं हुई इसलिए पौधा लगाना हमने उचित समझा है.

संबंधित पोस्ट

विशेष ग्राम सभा में स्व जनगणना प्रक्रिया की दी गई विस्तारपूर्वक जानकारी

Sakshi Bansod

Chunesh Sahu

*हाथियों का आतंक* *महुआ बीनने गई नाबालिग समेत महिला की मौत….* *तीन दिन के भीतर पांच मौतों से सहमा जिला….*

Chunesh Sahu

*नगर पंचायत गुण्डरदेही में जनगणना कार्य शुरू: अध्यक्ष प्रमोद जैन ने नागरिकों से की सहयोग की अपील*

Chunesh Sahu

वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे बेहतर विकल्प: मोनिका देवांगन* *केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं, उसकी देखभाल की भी जिम्मेदारी हमारी: ऋषभ देवांगन

Chunesh Sahu

*राज्य मुख्य सूचना आयुक्त श्री एम के राउत को सेवा निवृत्ति पर दी गई बिदाई* *सभी सकारात्मक उर्जा के साथ कार्य कर आयोग का नाम रोशन करें – श्री राउत*

Chunesh Sahu