hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

कबीरधाम जिले से लेकर मध्यप्रदेश की अमरकंटक तक बोल-बंम और हर-हर महादेव का होने लगा गुंजायमान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के निर्देश पर कावड़ियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य की दृष्टि से 15 से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य अमला की लगाई गई ड्यूटी

 

कवर्धा, 25 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से लेकर मध्यप्रदेश की अमरकंटक तक बोल-बंम और हर-हर महादेव का गुंजायमान होने लगा है। ऐसी ही नजारा पड़ोंसी जिले बेमेतरा, मुंगेली और राजानांदगांव के सरहदी क्षेत्रों से आने वाले पदयात्रियों और कांवड़ियो में उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर कावड़ियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य की दृष्टि से 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य अमलों की ड्यूटी लगाई गई है।

कबीरधाम जिले के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हनुमंतखोल के पास कांवड़ियो के उपचार की बेहतर व्यवस्था कराई जा रही है। यहां चिकित्सक से लेकर स्टॉप नर्स और ड्रेसर्स कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मां संतोषी बोल बंम समिति के सदस्यों ने अमरकंटक से पहाड़ी और पथरिली जंगलों की रास्तों से कबीरधाम जिले के हनुमंत खोल में प्रवेश किया। हनुमंत खोल में मुस्तैद स्वास्थ्य अमला ने कांवडियों पदयात्रियों का बीपी, सुगर, सहित समान्य जांच, मरहम-पट्टी कर उपचार किया।

जिला बोल बंम समन्वय समिति के सदस्य पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्री दौवा गुप्ता, श्री निशांत झा श्री सुधीर केशरवानी ने बताया कि अमरकंटक से मां नर्मदा की जल लाने वाले कांवड़ियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। कांवड़ियो की बढ़ती संख्या को देखते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश एवं निगरानी पर कबीरधाम जिला प्रशासन और जिला बोल बंम समन्वय समिति द्वारा कांवडियों की मूलभूत सुविधाओं, जैसे उनके ठहरने की व्यवस्था, भोजन, उनके प्राथमिक स्वास्थ्य की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं में भी विस्तार किया गया है।

संबंधित पोस्ट

जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना के नलो से निकल रहा है, कीड़े युक्त पानी,, ग्रामीणों मे फिर से दहशत,

Chunesh Sahu

सौर सुजला योजना बनी के किसानों के लिए वरदान, वन क्षेत्र बारनवापारा के 1222 किसानों को सोलर पम्प से मिली सिंचाई सुविधा

Sakshi Bansod

गौरव:राज्यपाल के हाथों पंडरिया की बेटी अंकिता गुप्ता हुई सम्मानित,नगर में हर्ष की लहर 

hindmedianews

आरबीआई समर इंटर्नशिप 2025 : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 15 दिसंबर तक करें आवेदन

Sakshi Bansod

लताड़ खा रहा कांग्रेस कबीरधाम जिले में,तमाचे की मार की तरह नकारा जा रहा कांग्रेसी 

hindmedianews

बाढ़ की आपदा से जूझता महाराष्ट ।

hindmedianews