hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

वनांचल के प्राथमिक शाला रहमान कापा में निकाली गई जन-जागरूकता रैली

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पंडरिया – विकासखंड अंतर्गत संकुल बिरकोना के वनांचल में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा में आज स्कूली बच्चों ने मौसमी बीमारी, डायरिया, डेंगू, मलेरिया, सर्पदंश से बचाव हेतु जन जागरूकता रैली निकाली गई। शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर के नेतृत्व में बच्चे हाथों में पोस्टर लिए, नारे लगाते हुए जैसे मलेरिया के लक्षण चार- कंपकंपी, सिर दर्द, उल्टी, बुखार। डायरिया- बार बार हो दस्त, पानी पियो मस्त। सर्पदंश – अगर दिखे दो निशान, जहरीले सांप का है पहचान। डेंगू – आंखे गला हो लाल, हड्डी सिर दर्द का कष्ट।

मच्छर के उत्पत्ति वाले स्थान को करना है नष्ट। स्वास्थ्य केंद्र में रक्त जांच कराएं, मलेरिया होने पर निःशुल्क उपचार पाएं। आदि विभिन्न नारों के साथ ग्राम का भ्रमण कर शिक्षक तथा विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। ताकि वे इस प्रकार के गंभीर बीमारियों से सचेत रहें। शिक्षक ने बताया कि मच्छर कही भी ठहरे हुए पानी में पनपता है जो एक जगह स्थिर हो जाता है। बारिश का मौसम चल रहा है लोग इस बात का ध्यान रखें कि उनके आसपास पानी जमा होने ना पाए।

संबंधित पोस्ट

आमजनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने सरकार ने हरसंभव प्रयास किए : महापौर ।

hindmedianews

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा वर्ष 2023अंतिम तिथि,08 फरवरी तक कर सकते है आवेदन

hindmedianews

*भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल सनावल चौक में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।*

Chunesh Sahu

ग्राम भीरा के विद्यालय में छात्रों को हाथ धोने की सही जानकारी दी गई,मनाया गया हैंडवास सफ्ताह 

hindmedianews

शिक्षा, स्वास्थ्य को छोड़ा , मतदाताओं को लुभाने की कोशिश धान और किसान की मुद्दे 

hindmedianews

*राजीव युवा मितान क्लब के तत्वधान में मनाया गया पोला पर्व….*

Chunesh Sahu