hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

शारीरिक शोषण करने वाला को पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पंडरिया: पुलिस थाना पंडरिया क्षेत्र में इन दिनों लगातार नयी कानून नीति के लागू होने के बाद कार्यवाही जारी है। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज कुमार पटेल  के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया कि सक्रियता के चलते प्रकरण आते ही तत्काल संज्ञान में लिया जा रहा है। वही  प्रार्थिया द्वारा थाना में  आकर लिखित शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ़ तत्काल कार्यवाही किया गया।

पुलिस थाना फास्टरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिंघनपुरी के निवासी भवन कुमार अंचल  द्वारा आवेदिका को शादी का प्रलोभन देकर पीडिता के मर्जी के बगैर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिसके कारण पीडिता रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुची ।

महिला अपराध होने के कारण अतिशीघ्र कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा 363,366,376(2)n,34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी भवन कुमार पिता डोमन प्रसाद उम्र 21 साल निवासी सिंघनपुरी थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली छ.ग. को पकडा गया साथ ही, आरोपी के साथ पीडिता को भगाने में सहयोग करने वाले साथी विधि से संघर्षरत किशोर बालक को भी पकडा गया।आरोपी भवन कुमार से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया इस प्रकरण में प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा लियो सोल्ड को जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष् पेश किया गया।

प्रकरण के पीडिता को भगाने में सहयोग करने वाले विधि से संघर्षरत किशोर बालक के विरूद्ध पृथक से विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्यवाही में सउनि. पंचराम वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश्वर कोसरिया, आरक्षक-द्वारिका चंद्रवंशी, प्रभाकर बन्छोर, अभिषेक शर्मा, भुने्श्व्र कौशिक ,मआर.रतनी मरावी का विशेष योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

64 आदिवासी परिवार के लोगों ने की घर वापसी, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया उनका अभिनंदन

hindmedianews

मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

Sakshi Bansod

राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवको द्वारा महाविद्यालय स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति लगाव और जागरूकता फैलाना है उद्देश्य

Chunesh Sahu

*सायबर सेल तकनीकी एवं थाना भखारा जिला धमतरी की संयुक्त की कार्यवाही*  *आरोपी व एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर मेस्ट्रो स्कूटी मो.सा. चोरी किये,जिसे किया गया बरामद*

Chunesh Sahu

कांवड़ यात्रा पर निकलीं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, छत्तीसगढ़ की सुख-शांति के लिए अमरकंटक से भोरमदेव तक करेंगी 151 किमी की पदयात्रा

hindmedianews

Chunesh Sahu